कैंसर, वैश्विक स्तर पर मृत्यु के सबसे बड़े जोखिमों में से एक है। भले ही मेडिकल क्रांति ने आधुनिक चिकित्सा, स्क्रीनिंग, उपचार और दवाओं में महत्वपूर्ण प्रगति की है, लेकिर अब भी यह बीमारी हर साल लाखों लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। कैंसर के बढ़ते खतरे को कम करने की दिशा में अमेरिका की बाइडेन सरकार अपने महत्वाकांक्षी योजना 'कैंसर मूनशॉट' को लेकर काम कर रही है, जिसका उद्देश्य अगले 25 वर्षों में कैंसर से मृत्यु के खतरे को 50 फीसदी तक कम करना है।
इसके लिए साल 2016 में ओबामा सरकार ने
कैंसर मूनशॉट योजना लॉन्च की थी और 2023 के 'स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस' में बतौर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बार फिर से कैंसर के खतरे और इससे मृत्यदर को कम करने के लिए प्रतिबद्धता जताई थी।
आइए इस योजना के बारे में जानते हैं जो कैंसर की रोकथाम के प्रयासों को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में है।