शोधकर्ता डैनियल रोसेनफेल्ड और जेनेट टोमियामा ने 104 पैसेटेरियन और 135 शाकाहारी पर एक सर्वे किया। इसमें लोगों ने मछली के स्वास्थ्य लाभ को स्वीकारा। इस सर्वे के निष्कर्ष जनर्ल ऑफ हेल्थ साइकोलॉजी में प्रकाशित हुए हैं। सर्वे कहता है कि शाकाहारी भोजन में अक्सर भरपूर प्रोटीन शामिल नहीं हो पाता है। ऐसे में 37 फीसदी लोगों ने स्वीकार कि वो शाकाहारी खाना खाते हैं लेकिन प्रोटीन के लिए खाने में मछली को शामिल करते हैं।