फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह की ठीक से नहीं करेंगे सफाई तो लिवर में हो सकता है ये गंभीर रोग

Sat, 31 Aug 2019 06:01 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixa
अगर आप नियम से रात में ब्रश नहीं करते हैं या फिर मुंह और दांतों की सफाई का विशेष ध्यान नहीं रखते हैं तो ये लापरवाही आपके लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है। एक शोध में पता चला है कि मुंह की ठीक ढंग से सफाई न करने से 75 प्रतिशत लोगों में लीवर में होने वाले कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा होता है। आइए जाने क्या कहता है शोध।

 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : pixabay
ब्रिटेन में किए शोध में इस बात का पता चला है कि मुंह की सफाई न करने से केवल लीवर का कैंसर ही नहीं बल्कि ह्रदय की बीमारी, स्ट्रोक और डायबिटीज का खतरा भी होता है। मुंह में होने वाली तकलीफों जैसे मसूड़ो से खून आना, मुंह में अल्सर और दांत की कमजोरी की समस्या युवा लोगों में ज्यादा होती है। इसका कारण फलों और सब्जियों का कम सेवन करना है। वैसे वैज्ञानिक अभी तक मुंह की खराब सेहत और पेट और आंत के कैंसर के बीच कोई सीधा संबंध नहीं बता पाएं हैं।


 
विज्ञापन

3 of 4
लीवर में होने वाले कैंसर की एक वजह मुंह और आंत के बैक्टीरिया का पनपना हो सकता है। लीवर का काम बैक्टीरिया को खत्म करने का होता है लेकिन जब यह बैक्टीरिया किसी बीमारी जैसे हेपेटाइटिस, कैंसर और सोराइसिस से प्रभावित होते हैं तो इनकी कार्य क्षमता कम हो जाती है और शरीर में बैक्टीरिया लंबे समय तक जीवित रह जाते हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
इसके अलावा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की एक वजह दांतों का कमजोर होना या फिर दांतों का न होना होता है। दांतों के कमजोर या न होने पर लोग मुलायम खाना खाते हैं जिसमें पौष्टिक तत्वों की कमी होती है जिससे लीवर के कैंसर की संभावना बन जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें