त्वचा संबंधी समस्या
- फोटो : iStock
त्वचा की बदलती रंगत
एक स्वस्थ व्यक्ति की त्वचा हल्की गुलाबी, चमकदार होती है। त्वचा पर दाग-धब्बे, असमय झुर्रियां, रैशेज़, फुंसियां, तिल-मस्से या त्वचा के रंग बदलने जैसे लक्षण कई समस्याओं के संकेत हो सकते हैं, मोटापा भी इनमें से एक है। स्किन शरीर का कवर होता है, जब वजन बढ़ता या घटता है तो इस कवर पर भी असर पड़ता है। अक्सर मोटे लोगों या जिनका वजन बढ़ा हुआ होता है उनकी स्किन एकदम कसी हुई, ग्लो करने वाली और चमकदार होती है लेकिन ये हमेशा स्वस्थ होने की निशानी नहीं होती।
वजन बढ़ने के साथ जुड़ी होती हैं कई अन्य स्थितियां जैसे कि डायबिटीज, खराब ब्लड सर्कुलेशन, फैट्स का शरीर में इकट्ठा होना और हार्मोन्स का असन्तुलन आदि। ये सब मिलकर धीरे धीरे त्वचा के लिए मुश्किलें पैदा करने लगती हैं। ऐसे में कई बार त्वचा पर सूजन की वजह से भी चमक आ सकती है।