मोटापा और सेहत को खतरा
- फोटो : Adobe stock
बढ़ सकता है आपका वजन
यदि आप अधिक बादाम खाते हैं तो इसके कारण वजन बढ़ने का भी खतरा रहता है। करीब 23 गुठली बादाम में लगभग 164 कैलोरी होती है। यदि आप अपने नियमित आहार के अलावा अधिक मात्रा में बादाम (20 से अधिक) का सेवन करते हैं, तो कैलोरी की अधिकता के कारण तेजी से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। वजन बढ़ने के कारण शरीर में कई प्रकार की बीमारियों का जोखिम भी रहता है।
पोषक तत्वों के अवशोषण समस्या
बादाम में फाइबर की अधिकता होती है, और अतिरिक्त फाइबर अन्य खनिजों (जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, जस्ता और लोहा) के अवशोषण में बाधा उत्पन्न कर सकता है। यदि आप अधिक मात्रा में बादाम का सेवन कर रहे हैं तो इसके कारण शरीर में अन्य पोषक तत्वों का अवशोषण बाधित हो सकता है, जिसके कारण थकान-कमजोरी और कई प्रकार की बीमारियों के विकसित होने का खतरा रहता है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।