फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केले से ज्यादा फायदेमंद होता है उसका छिलका, क्या इसके सेवन से वाकई घट जाता है वजन?

Fri, 06 Dec 2019 08:03 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
केला
केला स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। एक केले में तीन ग्राम से ज्यादा फाइबर होता है। केला खाने से शरीर को जितना पोटैशियम चाहिए होता है उसकी भरपाई हो जाती है। एक केले में 12 फीसदी पोटैशियम होता है। इसके अलावा, केले में कैल्शियम और विटामिन बी6 होता है। केला स्टार्च का सबसे बढ़िया सोर्स है। केला खाने से आपको लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती और आपको वजन भी घट जाता है। आपने अक्सर सुना होगा कि केले के साथ ही उसका छिलका भी वजन घटाने में सहायत होता है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या सही में केले के छिलके खाने से वजन घटता है....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
BANANA PEELS
न्यूट्रिशिनिस्ट का मानना है कि अगर आपको केले के स्वास्थ्य लाभ चाहिए तो आपको उसका छिलका भी खाना चाहिए। ऐसा करने  से आपको ज्यादा फाइबर मिलता है। केले के छिलके में 10 फीसदी फाइबर होता है। ऑस्ट्रेलिया के पोषण विशेषज्ञ सूसी ब्यूरेल ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है। उनका कहना है कि केले के छिलके खाने से आपको 20 फीसदी ज्यादा विटामिन  बी6 और विटामिन सी मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 6
केले - फोटो : getty images
अगर आप केले का छिलका खाते हैं तो आपको पोटैशियम और मैग्नेशियम की भरपूर मात्रा मिलती है। सूसी कहती हैं कि आप केले के छिलके को ऐसे ही खाने की जगह उसे कूक करके खाएं तो यह मुलायम हो जाएगा। 
 

4 of 6
vd
सूसी कहती हैं कि हरे केले के छिलके में सबसे ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। हरे केले के छिलके में अमीनो एसि़ड और स्टार्च ज्यादा होता है जो कि स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
w
वहीं, पीले केले के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी कैंसर प्रभाव होता है। हालांकि केले के छिलके को उबालकर खाने से पहले आपको कई बातों का ख्याल रखना होता है। केले के छिलके खाने से वजन घटने की बात को लेकर सूसी कहती हैं कि इस बात के पुख्ता सबूत नहीं हैं। वैज्ञानिक निष्कर्षों में यह बात साबित नहीं हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केला
दरअसल यह तो सभी जानते हैं कि केला एक ऐसा फल है जिसमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और विटामिन पाया जाता है। केला आपके हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी फल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें