वायु प्रदूषण का सेहत पर असर
- फोटो : Freepik.com
किन लोगों को ज्यादा खतरा?
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि वैसे तो वायु प्रदूषण सभी के लिए खतरनाक माना जाता है, पर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं के अलावा पहले से हार्ट या फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों का श्वसन तंत्र अभी विकसित हो रहा होता है, जबकि बुजुर्गों में उम्र के साथ शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा क्षमता कम हो सकती है। ऐसे में इन्हें प्रदूषण के कारण ज्यादा खतरा हो सकता है।
- जब प्रदूषण के कारण श्वसन तंत्र की प्राकृतिक सुरक्षा प्रभावित होती है, तो वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता भी कमजोर पड़ सकती है।
- इससे सांस के संक्रमण, निमोनिया और पहले से मौजूद अस्थमा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
- प्रदूषण शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को असंतुलित कर देता है। इससे एलर्जी, खांसी, घरघराहट और सांस लेने में परेशानी बढ़ सकती है।