फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: दांतों की मजबूती छीन सकती हैं एसिडिक चीजें, जानिए किन फलों से हो सकता है खतरा

Sat, 10 Oct 2026 12:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नींबू, अंगूर, अनार और अनानास जैसे अम्लीय फल बार-बार खाने से दांतों का इनेमल कमजोर हो सकता है। इससे झनझनाहट और संवेदनशीलता बढ़ सकती है। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए पानी से कुल्ला करें, दो बार ब्रश करें और फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
1 of 4
दांतों की समस्याओं का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI
दांतों की सेहत को ठीक रखने के लिए ओरल हाइजीन का ध्यान रखना जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को दिन में दो बार अच्छे से ब्रश करने और मीठी चीजें कम खाने की सलाह देते हैं। पर दांतों की सेहत को ठीक रखने के लिए बस ये दो उपाय ही काफी नहीं हैं।  आप रोज क्या खाते-पीते हैं, इसका भी दांतों की सेहत पर सीधा असर होता है।

कई बार लोग अच्छी सेहत के लिए फलों का सेवन बढ़ा देते हैं, नींबू पानी पीते हैं या ताजे फलों के जूस लेते हैं। इन चीजों से शरीर को जरूरी विटामिन और दूसरे पोषक तत्व मिलते हैं, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थों में मौजूद एसिड दांतों की ऊपरी सुरक्षात्मक परत को नुकसान पहुंचा सकता है।

दांतों की इस बाहरी परत को इनेमल कहते हैं। यह दांतों को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाती है। जब एसिड के संपर्क में आने से इनेमल कमजोर होने लगता है, तो दांत गर्म, ठंडे या मीठे खाद्य पदार्थों के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं। लंबे समय तक ऐसा होने पर दांतों की बनावट और मजबूती भी प्रभावित हो सकती है। 

ऐसे में सवाल है कि कौन से फल ज्यादा अम्लीय होते हैं और दांतों को सुरक्षित रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
खट्टे फलों से होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com
कौन से फल सबसे ज्यादा अम्लीय होते हैं?

किसी भोजन में अम्लीय सामग्री को उसके पीएच मान के अनुसार मापा जाता है। संयुक्त राज्य पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (EPA) के अनुसार, 7 से ऊपर के pH वाले खाद्य पदार्थों को क्षारीय माना जाता है, जबकि 7 से नीचे वाले अम्लीय होते हैं। पीएच जितना कम होगा, अम्लता का स्तर उतना ही अधिक होगा। क्लेम्सन यूनिवर्सिटी के मुताबिक फलों के पीएच वैल्यु को जानिए।
  • नींबू का रस (2.00 – 2.60)
  • अंगूर (2.90 - 3.82)
  • अनार (2.93 - 3.20)
  • ब्लूबेरी (3.11 - 3.33)
  • अनानास (3.20 - 4.00)
विज्ञापन

3 of 4
दांतों की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI
एसिड दांतों को कैसे नुकसान पहुंचाता है?

दांतों की बाहरी परत इनेमल एसिड के बार-बार संपर्क में आने से कमजोर हो सकती है। इसे दांतों का क्षरण कहते हैं। इसके कारण गर्म, ठंडा या मीठा खाने पर झनझनाहट हो सकती है। दांतों का रंग बदलना और सतह का घिसना भी इसके संकेत हो सकते हैं।
 
  • मुंह में मौजूद लार एसिड के असर को कम करने और दांतों के खनिजों की भरपाई करने में मदद करती है। लेकिन लगातार अम्लीय चीजें खाने-पीने से दांतों को नुकसान का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
दांतो को साफ रखने के करें उपाय - फोटो : freepik.com
दांतों को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?

विटामिन-सी शरीर के लिए जरूरी है। इसकी कमी से स्कर्वी हो सकता है, जिसमें मसूड़ों से खून आने जैसी समस्याएं होती हैं। इसलिए खट्टे फल खाना बंद करने के बजाय उनका सेवन संतुलित मात्रा में करें।
  • खट्टे फल खाने के बाद सादे पानी से कुल्ला करें।
  • फलों का रस धीरे-धीरे लंबे समय तक पीने से बचें।
  • अम्लीय पेय पीते समय स्ट्रॉ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट इस्तेमाल करें।
  • ओरल हाइजीन का खास ध्यान रखें ताकि दांतों की सुरक्षा पर कोई असर न आए

कब हो जाएं सावधान?

अगर दांतों में बार-बार दर्द, झनझनाहट या गर्म-ठंडा लगने की समस्या होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसकी वजह एसिड के अलावा दांतों में सड़न या मसूड़ों की बीमारी भी हो सकती है। ऐसे में दंत चिकित्सक से जांच कराना जरूरी है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें