दांतो को साफ रखने के करें उपाय
- फोटो : freepik.com
दांतों को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?
विटामिन-सी शरीर के लिए जरूरी है। इसकी कमी से स्कर्वी हो सकता है, जिसमें मसूड़ों से खून आने जैसी समस्याएं होती हैं। इसलिए खट्टे फल खाना बंद करने के बजाय उनका सेवन संतुलित मात्रा में करें।
- खट्टे फल खाने के बाद सादे पानी से कुल्ला करें।
- फलों का रस धीरे-धीरे लंबे समय तक पीने से बचें।
- अम्लीय पेय पीते समय स्ट्रॉ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट इस्तेमाल करें।
- ओरल हाइजीन का खास ध्यान रखें ताकि दांतों की सुरक्षा पर कोई असर न आए
कब हो जाएं सावधान?
अगर दांतों में बार-बार दर्द, झनझनाहट या गर्म-ठंडा लगने की समस्या होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसकी वजह एसिड के अलावा दांतों में सड़न या मसूड़ों की बीमारी भी हो सकती है। ऐसे में दंत चिकित्सक से जांच कराना जरूरी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।