फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ अलर्ट: कई दिनों से नहीं रुक रही खांसी? जान लें कब ये हो सकती है गंभीर बीमारी की वजह

Wed, 04 Nov 2026 11:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लगातार खांसी आना हमेशा फेफड़ों की समस्या नहीं होती, कभी-कभी यह हार्ट की बीमारी का संकेत भी हो सकता है। दिल की पंपिंग क्षमता कमजोर होने पर फेफड़ों में तरल जमा हो जा ता है। रात में खांसी, सांस फूलने और सीने में भारीपन जैसे लक्षण दिखें तो डॉक्टर से जांच कराएं।
विज्ञापन
1 of 4
खांसी की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI
हृदय रोगों का खतरा दुनियाभर में बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी के अलावा शारीरिक गतिविधियों की कमी इसका सबसे बड़ा कारण है। आमतौर पर लोग सीने में दर्द, सांस फूलने और धड़कन तेज होने को दिल की बीमारी के लक्षण मानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लंबे समय तक बनी रहने वाली खांसी भी कभी-कभी हृदय की समस्याओं का संकेत हो सकती है? खासकर जब खांसी के साथ सांस लेने में परेशानी या सीने में भारीपन महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

लगातार बनी रहने वाली खांसी को आमतौर पर टीबी या फिर फेफड़ों की अन्य बीमारियों का संकेत माना जाता है पर कई बार खांसी बने रहने का कारण हार्ट हेल्थ में गड़बड़ी भी हो सकती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को लंबे समय तक रहने वाली खांसी को नजरअंदाज न करने की सलाह देते हैं।

आइए जानते कि खांसी और हार्ट हेल्थ का क्या कनेक्शन है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
हार्ट की समस्या - फोटो : Adobe stock photos
लगातार खांसी हो सकता है हृदय रोगों का अलार्म

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, हृदय रोगों के कारण दिल की रक्त पंप करने की क्षमता प्रभावित हो जाती है। हार्ट फेलियर जैसी गंभीर स्थिति में दिल शरीर की जरूरत के अनुसार खून पंप नहीं कर पाता। इसके कारण फेफड़ों में तरल जमा होने लगता है, जिसे पल्मोनरी कंजेशन कहते हैं।
 
  • फेफड़ों में तरल बढ़ने से लगातार खांसी, सांस फूलने और सीने में भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अमेरिका के यूटा विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, हार्ट फेलियर के मरीजों में खांसी, थकान और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इसलिए लंबे समय से बनी खांसी के साथ अन्य लक्षणों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 4
खांसी-सांस की समस्या - फोटो : Adobe Stock
रात में ज्यादा खांसी होना और भी खतरनाक

ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के मुताबिक, खांसी की बनी रहने वाली समस्या वैसे तो कई बीमारियों में देखी जाती रही है। पर खांसी के कुछ ऐसे संकेत हैं जो  हृदय संबंधी समस्या की आशंका बढ़ा देते हैं। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
 
  • रात में सोते समय खांसी का बढ़ जाना।
  • लेटने पर खांसी और सांस फूलने की समस्या होना।
  • खांसी के साथ सांस लेने में कठिनाई महसूस होना।
  • खांसी के साथ सीने में दबाव या भारीपन रहना।
  • खांसी के साथ  झागदार बलगम आना।

ऐसे लक्षण हार्ट फेलियर या फेफड़ों में तरल जमा होने की स्थिति में दिखाई दे सकते हैं। झागदार बलगम और अचानक गंभीर रूप से सांस फूलना आपातकालीन स्थिति का संकेत हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर की मदद लें।
विज्ञापन

4 of 4
खांसी की समस्या - फोटो : Freepik.com
हार्ट के अलावा खांसी के और क्या कारण हैं?

डॉक्टर बताते हैं कि लगातार खांसी होने का मतलब हमेशा हृदय रोग नहीं होता। कई बार सर्दी-जुकाम, एलर्जी, अस्थमा-टीबी जैसी दूसरी समस्याओं में भी आपको खांसी की समस्या होती रहती है। अगर खांसी के साथ सांस फूलने, पैरों में सूजन या लेटने पर सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। खांसी दो से तीन सप्ताह तक बनी रहे तो इसपर गंभीरता से ध्यान देते हुए तुरंत जांच कराएं।




-------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें