फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ टिप्स: एक गिलास जूस में तीन सुपरफूड्स का पोषण, हार्ट से लेकर पाचन और स्किन सबके लिए फायदेमंद

Wed, 04 Nov 2026 08:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एबीसी जूस- सेब, चुकंदर और गाजर से तैयार एक पौष्टिक पेय है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट इम्युनिटी, हृदय स्वास्थ्य, आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
ABC Juice - फोटो : AI
अच्छी सेहत के लिए संतुलित खानपान बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रोजाना की डाइट में फल और सब्जियां शामिल करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। एबीसी जूस आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। एबीसी यानी एप्पल, बीटरूट और कैरेट से तैयार यह जूस कई विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत है। नियमित और सीमित मात्रा में इसका सेवन शरीर को पोषण देने में मदद कर सकता है।

 सेब में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। चुकंदर प्राकृतिक नाइट्रेट और फोलेट का अच्छा स्रोत है, जबकि गाजर में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जिसे शरीर विटामिन ए में बदलता है। इन तीनों का मिश्रण शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व प्रदान कराता है। यही वजह है कि इसे हेल्दी डाइट में शामिल करने को फायदेमंद माना जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
चुकंदर का जूस - फोटो : Freepik.com
एबीसी जूस पीने के क्या फायदे हैं?
 
सेब-चुकंदर और गाजर कई प्रकार के पोषक तत्वों का खजाना है। इसे डाइट में शामिल करके कई फायदे मिल सकते हैं।

इम्युनिटी के लिए लाभकारी
 
  • सेब और गाजर में मौजूद पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के सामान्य कामकाज में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
हार्ट हेल्थ कैसे ठीक रखें? - फोटो : Adobe Stock
दिल से लेकर स्किन तक में लाभकारी

चुकंदर में मौजूद प्राकृतिक नाइट्रेट शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाने में मदद करते हैं। इससे रक्त वाहिकाओं को आराम मिलता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में सहायता मिल सकती है।
 
  • गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन ए में बदलता है। यह आंखों की सामान्य कार्यक्षमता और अच्छी दृष्टि बनाए रखने के लिए जरूरी है।
  • सेब, चुकंदर और गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन त्वचा की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। संतुलित डाइट के साथ इसका सेवन त्वचा को जरूरी पोषण दे सकता है।
  • सेब में पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो आंतों के गुड बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद है। हालांकि, जूस निकालने के दौरान काफी फाइबर निकल जाता है, इसलिए फल और सब्जियां साबुत खाना अधिक फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
जूस पीने के फायदे - फोटो : Freepik.com
क्या रोजाना इस जूस का कर सकते हैं सेवन?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं,एबीसी जूस इम्युनिटी और पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। जूस में प्राकृतिक शुगर होती है और कुछ लोगों को इसके किसी घटक से एलर्जी भी हो सकती है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इसकी मात्रा को लेकर डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेनी चाहिए।

एबीसी जूस किसी बीमारी का इलाज या शरीर को डिटॉक्स करने का जादुई उपाय नहीं है। बेहतर पोषण के लिए जूस के बजाय साबुत फल और सब्जियां खाना भी जरूरी है।




-------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें