Non-Dairy Calcium Sources: कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खनिज है, जो न केवल हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है, बल्कि मांसपेशियों के कार्य, तंत्रिका संचार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब भी कैल्शियम की बात आती है तो सामान्यतौर पर सबसे पहले लोगों के दिमाग में दूध का विकल्प आता है।
कई लोग लैक्टोज इनटॉलेरेंस या वीगन डाइट के कारण दूध का सेवन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप डेयरी प्रोडक्ट के अलावा भी कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं जिनमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। इन खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी कैल्शियम की दैनिक जरूरत को आसानी से पूरा कर सकते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। आइए इस लेख में दूध के अलावा चार ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं, जिनमें कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है।