फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2022: वित्तमंत्री ने दिया स्वास्थ्य क्षेत्र को 'बूस्टर डोज', जानिए बजट में हेल्थ केयर सेक्टर को क्या-क्या मिला?

Tue, 01 Feb 2022 03:04 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बजट 2022, स्वास्थ्य क्षेत्र - फोटो : amarujala
पिछले दो साल से अधिक समय से देश कोरोना महामारी की चपेट में है। कोरोना की अब तक आई तीन लहरों ने स्वास्थ्य क्षेत्र को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। विशेषकर अप्रैल-जून 2021 के बीच आई कोरोना की दूसरी लहर ने स्वास्थ्य ढांचे के लिए बड़ी चुनौतियां पैदा कीं। इन्हीं सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022-23 में स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास को लेकर कई ऐसी घोषणा की हैं, जिसे विशेषज्ञ काफी सराहनीय कदम बता रहे हैं।

वित्त मंत्री ने मंगलवार को अपना चौथा केंद्रीय बजट पेश करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने पर जोर दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि देश पिछले दो साल से अधिक समय से कोरोना महामारी की चपेट में है जिसने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौतियां खड़ी की हैं। देश इस समय कोरोना के ओमिक्रॉन संक्रमण से जूझ रहा है, पर अच्छी बात यह है कि हमारे टीकाकरण अभियान की गति ने संक्रमण की रफ्तार को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सबके साथ-सबके विकास के लक्ष्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि वित्त मंत्री के पिटारे से इस बार स्वास्थ्य क्षेत्र को क्या-क्या मिला? 
विज्ञापन

2 of 5
बजट 2022 LIVE - फोटो : Twitter
बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए क्या रहा?
वित्तमंत्री ने बजट 2022-23 में हेल्थकेयर सेक्टर के जिन विषयों पर जोर दिया उनमें मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजीटलकरण को बढ़ावा देना खास रहा। स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर बजट में की गई घोषणाओं पर विशेषज्ञों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
हेल्थ सेक्टर का डिजिटलाइजेशन - फोटो : Pixabay
1. नेशनल डिजिटल हेल्थ इको सिस्टम

बजट 2022-23 के दौरान वित्त मंत्री ने नेशनल डिजिटल हेल्थ इको सिस्टम बनाने की घोषणा की है। इसमें स्वास्थ्य प्रदाताओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की डिजिटल रजिस्ट्रियां, विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान और लोगों तक आसानी से डिजीटली माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना के इस दौर में लगे लॉकडाउन के समय में टेली मेडिसिन एंड कंसल्टेंसी ने लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

4 of 5
मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान - फोटो : Pixabay
2. नेशनल टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम

कोरोना महामारी ने सभी उम्र के लोगों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा दिया है। गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य परामर्श और देखभाल प्रदान करने के लिए बजट 2022-23 में नेशनल टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके तहत देश में 23 टेली मेंटल हेल्थ सेंटर शुरू किए जाएंगे। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (निमहंस) इसका नोडल सेंटर होगा और आईआईटी बैंगलोर इसके लिए प्रौद्योगिकी सहायता प्रदान करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनसुख मंडाविया, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया
स्वास्थ्य मंत्री ने की सराहना
बजट 2022-23 में हेल्थकेयर को लेकर की गई घोषणाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहनीय कदम बताया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कहते हैं, टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम बड़ा कदम है। इससे  गुणवत्तापूर्ण, मानकीकृत और मुफ्त 24x7 मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें