हृदय रोगों की समस्याएं सभी उम्र के लोगों में बढ़ती हुई देखी जा रही हैं, बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं। हार्ट अटैक-हार्ट फेलियर जैसी दिक्कतों के बारे में तो हम सभी अक्सर सुनते-पढ़ते रहते हैं पर क्या आप ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम के बारे में जानते हैं? हाल के वर्षों में युवाओं में ये दिक्कत काफी तेजी से बढ़ी है। ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम भी क्या हृदय से संबंधित कोई दिक्कत है या फिर कुछ और, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम आमतौर पर तनावपूर्ण स्थितियों और भावनाओं के उतार-चढ़ाव के कारण होती है। इसमें लोगों को अचानक सीने में दर्द हो सकता है या ऐसा लगता है जैसे हार्ट अटैक हुआ है। ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम को स्ट्रेस कार्डियोमायोपैथी या ताकोत्सुबो कार्डियोमायोपैथी के नाम से भी जाना जाता है।
ये दिक्कत होती क्यों है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है, आइए जानते हैं।