फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Breast Cancer: ऐसे कर सकती हैं स्तन कैंसर की पहचान, महसूस हो रहे हों ये लक्षण तो तुरंत करा लें जांच

Thu, 08 Feb 2024 08:50 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण - फोटो : iStock
कैंसर के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। ब्रेस्ट या स्तन कैंसर महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौत के प्रमुख कारकों में से एक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, महिलाओं को नियमित रूप से स्तन की जांच करते रहना चाहिए। अगर इसमें कुछ भी असामान्य सा दिख रहा है तो समय रहते डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। 

कैंसर के लक्षणों की अगर समय रहते पहचान कर ली जाए तो इससे न सिर्फ इलाज आसान हो सकता है साथ ही रोगी की जान बचने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसके लिए जरूरी है कि आप कैंसर के लक्षणों के बारे में जानें। आइए स्तन कैंसर की समस्या और इसके समय रहते पहचान के लिए लक्षणों के बारे में जानते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण रोगी की स्वास्थ्य स्थिति और कैंसर के स्टेज पर निर्भर करता है, लेकिन कुछ सामान्य चिन्ह और लक्षण हो सकते हैं जिनपर ध्यान देना महत्वपूर्ण है।
अगर आपको या किसी में ऐसे लक्षण दिख है तो तुरंत चिकित्सक से मिलें और जांच कराएं। ब्रेस्ट कैंसर को पहचानने और उसका समय रहते उपचार कराने से इसकी जटिलताओं को कम करने में मदद मिल सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 4
स्तन कैंसर के जोखिम को कैसे कम करें? - फोटो : istock
स्तन में कुछ असामान्य तो नहीं 

एक या एक से अधिक स्तन में गांठ का उत्पन्न होना ब्रेस्ट कैंसर का एक सामान्य लक्षण है। गांठ कभी-कभी दर्दनाक हो सकती है। गांठ को छूने पर या दबाने पर इसमें दर्द बढ़ने लगता है। स्तन कैंसर का ये सबसे आम संकेत माना जाता है। यदि आपको भी स्तन में गांठ महसूस हो रही है तो समय रहते इसकी जांच जरूर कराएं।

गांठ के अलावा निप्पल में भी यदि आपको किसी भी प्रकार का असामान्य बदलाव दिखे जैसे  निप्पल से डिस्चार्ज हो रहा है, दर्द बना रहता है तो ये भी ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
स्तन कैंसर की समस्या - फोटो : Istock
स्तन के आकार में बदलाव

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्तन के शेप और साइज में अगर कुछ असामान्य लग रहा है, त्वचा पर लाल, बैंगनी या गाढ़े रंग के धब्बे दिख रहे हैं तो इस तरह के संकेतों को लेकर भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कुछ अन्य संकेत जैसे स्तन के ऊपर की त्वचा में परिवर्तन जैसे गड्ढे पड़ना, स्तन की त्वचा के आसपास स्केलिंग, पपड़ी या परत निकलना या स्तन में अक्सर दर्द होते रहना भी अलार्मिंग हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
कैंसर के खतरे की पहचान जरूरी - फोटो : istock
किन लोगों में इसका खतरा?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्तन कैंसर का खतरा किसी भी उम्र में हो सकता है, 20 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को नियमित रूप से स्तन की जांच करते रहना चाहिए। कुछ स्थितियों में आपको विशेष सावधानी बरतते रहना चाहिए। 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र, ब्रेस्ट कैंसर की फैमिली हिस्ट्री वालों में स्तन कैंसर का जोखिम अधिक हो सकता है। अपन जोखिमों को ध्यान में रखते हुए स्तन कैंसर से बचाव के उपाय करते रहना चाहिए।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें