फाइबर वाली चीजें खाने के फायदे
- फोटो : iStock
फाइबर वाले आहार से कम होता है जोखिम
शोधकर्ताओं ने पाया कि आहार में फाइबर वाली चीजों की अधिकता पुरुषों में प्रोस्टेट और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने वाली हो सकती है। साबुत अनाज, सब्जियों, फलों और बीन्स से इसकी आसानी से पूर्ति की जा सकती है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, जो महिलाएं इन खाद्य पदार्थों से भरपूर आहार सेवन करती हैं, उनमें स्तन कैंसर का खतरा कम होता है।
फाइबर युक्त आहार आपके स्वास्थ्य में कई अन्य तरीकों से भी मदद कर सकता है, जैसे मधुमेह और हृदय रोग के जोखिमों को कम करने में भी इसके लाभ देखे गए हैं।