Breakfast Habits For High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) को नियंत्रित करने के लिए अक्सर लोग रात के खाने और नमक पर ध्यान देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह का नाश्ता आपके बीपी लेवल को सेट करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है? हाल ही में डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया है कि नाश्ते के समय की जाने वाली कुछ आम गलतियां हाई बीपी के जोखिम को तेजी से बढ़ा सकती हैं।
सुबह का ब्रेकफास्ट केवल शरीर को ऊर्जा देने का काम नहीं करता, बल्कि यह हमारे हार्मोनल संतुलन, सोडियम स्तर और रक्त वाहिकाओं की कार्यक्षमता को भी निर्धारित करता है। डॉक्टर शालिनी के अनुसार, गलत नाश्ता इंसुलिन स्पाइक का कारण बनता है, जिससे शरीर सोडियम को रोकना शुरू कर देता है और धमनियों पर दबाव बढ़ जाता है। अगर आप भी सुबह जल्दबाजी में कुछ भी खा लेते हैं, तो यह खबर आपकी सेहत के लिए एक बड़ी चेतावनी हो सकती है।