Stroke Prevention Tips: सर्दियों के मौसम में तापमान में अचानक गिरावट आना सेहत के लिए कई जोखिम पैदा करती है, साथ ही यह हमारे ब्लड फ्लो के लिए एक गंभीर चुनौती बन जाती है। जैसे ही पारा गिरता है, शरीर की रक्षा प्रणाली सक्रिय हो जाती है और गर्मी बचाने के लिए हमारी रक्त वाहिकाएं स्वाभाविक रूप से सिकुड़ने लगती हैं। इस प्रक्रिया को 'वासोकोनस्ट्रिक्शन' कहा जाता है, जिससे ब्लड फ्लो मुश्किल होने लगता है और हृदय को खून पंप करने के लिए अधिक बल लगाना पड़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।
बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर धमनियों में खून का थक्का बनने के जोखिम को कई गुना बढ़ा देता है। अगर यह थक्का दिमाग की किसी नस में जाकर फंस जाए, तो मस्तिष्क की कोशिकाओं को ऑक्सीजन मिलना बंद हो जाती है, जिसे मेडिकल भाषा में ब्रेन स्ट्रोक या पैरालिसिस कहा जाता है। हाल ही में डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर उन सामान्य गलतियों के प्रति आगाह किया है जो जाने-अनजाने में स्ट्रोक के खतरे को आमंत्रित करती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।