वायुनली में फंस सकती हैं खाने की चीजें
- फोटो : istock
बच्चों के खाने को लेकर माता-पिता बरतें सावधानी
अमर उजाला से बातचीत में इंटेंसिव केयर यूनिट का डॉक्टर विक्रमजीत सिंह कहते हैं, बच्चों में चॉकलेट और टॉफी जैसी चीजों के श्वासनली में फंसने का जोखिम अक्सर देखा जाता रहा है, कुछ स्थितियों में इसके कारण गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं के विकसित होने का खतरा अधिक हो सकता है। अक्सर चलते-फिरते बच्चे चॉकलेट और कैंडी खाते रहते हैं, ऐसे में अचानक इसके गले में फंसने का जोखिम हो सकता है। खाने की चीजों को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है।
बच्चों को चॉकलेट न दें, इससे दांतों के साथ सेहत को और कई नुकसान हो सकते हैं।