कोवाक्सिन की टीका हो सकता है असरदार
- फोटो : Pixabay
बी औऱ टी सेल्स के बारे में क्या पता चला?
टीएचएसटीआई फरीदाबाद, एम्स नई दिल्ली, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद और एलएनजेपी हॉस्पिटल नई दिल्ली ने मिलकर इस अध्ययन को किया। इसके लिए नई दिल्ली में 97 लोगों के डेटा की जांच की गई जिन्हें दूसरी खुराक के छह महीने बाद कोवाक्सिन की टीका लगा था।
अध्ययन में पता चला है कि यह टीका मेमेरी सेल्स को प्रेरित करने में सक्षम है। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि ये टीके विशिष्ट टी सेल्स के उत्पादन की क्षमता रखते हैं, जो संक्रमण की स्थिति में सुरक्षात्मक तौर पर कार्य करते हैं। टीकाकरण के छह महीने बाद तक इनकी प्रभाविकता देखी गई है।