फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना काली किशमिश खाने के जबरदस्त फायदे, दांतों से लेकर हड्डियों तक के लिए है लाभदायक

Tue, 15 Dec 2020 10:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
काले किशमिश के फायदे - फोटो : iStock
हम अपनी बॉडी बनाने के लिए जिम जाते हैं, फिट और तंदुरुस्त रहने के लिए योगा करते हैं, चेहरे को चमकदार और गोरा बनाए रखने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, हम अच्छे दिखे इसके लिए हम सुंदर-सुंदर कपड़े पहनते हैं, बालों को अच्छी शाइन देने के लिए महंगे शैंपू से लेकर अच्छे तेल का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप अपने दांतों के लिए क्या करते हैं? 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
हालांकि, लगभग सभी लोग दांतों को चमकदार बनाने के लिए महंगे टूथपेस्ट का इस्तेमाल जरूर करते हैं। लेकिन क्या ऐसा करने से आपके दांत मजबूत और चमकादर हो जाते हैं? अगर आपका जवाब नहीं है तो आपके लिए कुछ ऐसा है, जिसके इस्तेमाल से आपके दांतों को काफी फायदा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। दरअसल, हम बात कर रहे हैं काली किशमिश के बारे में। अंगूर को सुखाकर बनाई जाने वाली काली किशमिश खाने में जितनी अच्छी होती है, उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद इसके गुण होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इसमें कई तरह के गुण मौजूद होते हैं, जो हमारे दांतों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। काली किशमिश में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। साथ ही में इसमें पोटैशियम और आयरन भी मौजूद होते हैं। ये सभी हमारे दांतों को चमकीला बनाए रखने में मदद करते हैं। दांतों के पीला पड़ने की समस्या से लगभग हर किसी को जूझना पड़ता है। ऐसे में इस समस्या से अगर निजात पाना है तो आपको एक मुट्ठी भरकर काले किशमिश चबाकर खाने चाहिए। इससे दांतों का पीला पन तो दूर होगा ही और साथ में ओरल हेल्थ भी अच्छी होगी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इसके अलावा दांतों की सड़न को रोकने में भी काले किशमिश काफी फायदा करते हैं। इसमें फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं, जो दांतो की सड़न को रोकते हैं। दांतों के अलावा भी काली किशमिश हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। अगर आपकी पीठ, कंधे या फिर चेहरे पर किसी तरह के दाने होते हैं, तो इसमें आपकी किशमिश काफी मदद कर सकते हैं। ऐसे व्यक्ति को नियमित रूप से किशमिश खानी चाहिए, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है, जिसके चलते ये त्वचा संबंधी रोगों के लिए भी कारगर साबित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आपके बाल लगातार झड़ते हैं, तो भी ये काले किशमिश आपकी मदद कर सकते हैं। आपको बस हर दिन इनका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इससे बालों का झड़ना कम होगा, साथ ही बालों की लंबाई भी बढ़ने लगेगी। इसके अलावा आप शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या से जूझ रहे हैं, तो भी आपको काली किशमिश खाना चाहिए। ये आयरन से भरपूर होती हैं, और ये आपके हीमोग्लोबिन का स्तर भी सुधारती है। साथ ही खून की कमी को भी दूर करती है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें