मानसून का मौसम वैसे तो अपने साथ कई प्रकार की बीमारियां लेकर आता है, पर इस मौसम में कुछ ऐसे फल और सब्जियां भी उपलब्ध होती हैं जो सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकती हैं। जामुन ऐसा ही फल है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद पाया गया है। इस फल से आयरन, पोटेशियम, विटामिन सी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और मैग्नीशियम सहित कई प्रकार के पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं।
डायबिटीज रोगियों को जामुन खाने की सलाह दी जाती है, ये ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में सहायक है। जामुन को लो कैलोरी वाला फल माना जाता है, इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स कई रोगों के जोखिमों को कम कर सकते हैं। जामुन का मूत्रवर्धक प्रभाव किडनी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है। अध्ययनों से पता चलता है कि जामुन में मौजूद हाई एल्कलॉइड की मात्रा हाइपरग्लाइकेमिया को नियंत्रित करने में प्रभावी है।
आइए जामुन खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।