फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद के लाभ: कैंसर और डायबिटीज में बेहद फायदेमंद है किचन में मौजूद यह औषधि, अध्ययनों में दावा

Sun, 04 Jul 2021 03:52 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय मसालों में कई औषधिय गुण - फोटो : pixabay
हमारे घरों की किचन को सेहत का खजाना माना जाता है। किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले कई सारे मसालों और औषधियों में इतने लाभ छिपे होते हैं, जिससे हम-आप अक्सर अनजान रह जाते हैं। इस लेख में हम हर घर में प्रयोग की जाने वाली काली मिर्च के ऐसे अध्ययन आधारित फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। कई अध्ययनों में शोधकर्ताओं ने इसके अद्भुत फायदों का उल्लेख किया है।
काली मिर्च और इसके अल्कलॉइड घटक पिपेरिन को हमारी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। काली मिर्च अपने एंटी-इंफ्लामेटरी और कैंसर से लड़ने वाले गुणों के लिए बेहद लोकप्रिय रहा है। आयुर्वेद में हजारों वर्षों से पारंपरिक चिकित्सा के रूप में काली मिर्च का उपयोग किया जाता रहा है। मासिक धर्म, कान, नाक और गले के विकारों के इलाज के लिए सदियों से इसका उपयोग देश में किया जा रहा है। आइए इस लेख में अध्ययन आधारित इसके तमाम फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
काली मिर्च के लाभ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन नामक प्लांट कंपाउंड इसे एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर बना देता हैं। एंटीऑक्सीडेंट, शरीर को मुक्त कणों से होने वाली क्षति से सुरक्षा देने में सहायक होते हैं। यही कारण है कि काली मिर्च को सूजन संबंधी बीमारियों, हृदय रोग और कुछ प्रकार के कैंसर  में बेहद लाभदायक माना जाता है। एक अध्ययन के रिव्यू में पाया गया कि काली मिर्च का सेवन मुक्त कणों के कारण होने वाली क्षति से संबंधित बीमारियों जैसे एथेरोस्क्लेरोसिस, मधुमेह और कैंसर से सुरक्षा देने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
कई रोगों को ठीक करने में कारगर है काली मिर्च - फोटो : Getty Images
कैंसर से लड़ने वाले गुण
कई अध्ययनों में साबित हो चुका है कि काली मिर्च में पाया जाने वाला पिपेरिन शरीर को कैंसर से मुकाबले की शक्ति देता है। हालांकि यह दावा प्रयोगशाला अध्ययनों के आधार पर किया जा रहा है, इंसानों पर इसका अध्ययन नहीं किया गया है। मसालों तथा औषधियों के कैंसर के उपचार में उपयोगिता को जानने के लिए की गई एक समीक्षा में शोधकर्ताओं ने बताया कि पिपेरिन,  स्तन, प्रोस्टेट और पेट की कैंसर कोशिकाओं की प्रतिकृति को रोक सकता है। इसी तरह एक अन्य अध्ययन में वैज्ञानिकों ने इसे ओस्टियोसारकोमा (एक प्रकार का हड्डी का कैंसर) में भी काफी फायदेमंद पाया है।

4 of 5
काली मिर्च के औषधीय लाभ है अनेक - फोटो : iStock
डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद लाभदायक
साल 2013 में किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि काली मिर्च का सेवन करने से इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार हो सकता है। इसके अलावा काली मिर्च में मौजूद कई अन्य गुण इसे डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद बनाते हैं। हालांकि अध्ययन में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या अकेले पिपेरिन, इंसुलिन संवेदनशीलता को ठीक करने में सहायक हो सकता है? आयुर्वेद में भी मधुमेह रोगियों को रोजाना काली मिर्च के सेवन की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काली मिर्च के तमाम स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixels
मस्तिष्क के लिए फायदेमंद
जानवरों पर हुए कई अध्ययनों से पता चलता है कि पिपेरिन, मस्तिष्क के कार्यों में सुधार कर सकता है। विशेषकर अल्जाइमर रोग जैसी मस्तिष्क से संबंधित बीमारियों में काली मिर्च काफी फायदेमंद औषधि हो सकती है। चूहों पर किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया है कि पिपेरिन, अल्जाइमर से ग्रसित चूहों की याददाश्त को सुधारने में मदद कर सकती है। हालांकि इंसानों में इसके लाभ को जानने के लिए और अधिक अध्ययन की आवश्यकता है।

--------------
स्रोत और संदर्भ: 
What are the health benefits of black pepper

अस्वीकरण नोट: यह लेख मेडिकल न्यूज टुडे में छपी रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें