फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brain Tumor: ब्रेन ट्यूमर में क्या दिक्कतें होती हैं? खुद रोगी ने बताए सारे लक्षण, आपके लिए भी जानना जरूरी

Thu, 13 Feb 2025 07:39 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रेन ट्यूमर वाले सभी लोगों को शुरुआत में इसके लक्षण नजर आएं ये जरूरी नहीं है। हालांकि कुछ संकेत हैं जिनपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। ट्यूमर के कारण सिर में अक्सर तेज दर्द होना, चक्कर आना इसका प्रमुख संकेत माना जाता है। आपको कुछ अजीबो-गरीब लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ब्रेन ट्यूमर की समस्या - फोटो : Freepik.com
ब्रेन में ट्यूमर होना एक गंभीर समस्या है जिसके कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। मस्तिष्क में या उसके आस-पास कोशिकाओं में होने वाली अतिरिक्त वृद्धि को ब्रेन ट्यूमर कहा जाता है। ये कई बार कैंसर युक्त या बिना कैंसर का भी हो सकता है। ट्यूमर का आकार जैसे-जैसे बढ़ता जाता है इसके कारण मस्तिष्क के ऊतकों पर दबाव भी बढ़ने लगता है जिसके कारण कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। 

क्लीवलैंड क्लिनिक की रिपोर्ट के अनुसार केवल एक तिहाई ब्रेन ट्यूमर ही कैंसर का कारण बनते हैं, लेकिन चाहे वे कैंसरयुक्त हों या नहीं, ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क के कामकाज और आपके स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित कर सकते हैं। ट्यूमर जब बडे़ हो जाते हैं तो इसके कारण आस-पास की नसों, रक्त वाहिकाओं और ऊतकों पर असर पड़ने लगता है, यही कारण है कि इसका समय पर निदान और इलाज जरूरी हो जाता है।

ब्रेन ट्यूमर का समय पर पता चल सके इसके लिए जरूरी है कि आप इसके लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देते रहें। समय पर ट्यूमर का पता लगने से उपचार होने और रोग के गंभीर रूप लेने का जोखिम कम हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
मस्तिष्क में ट्यूमर होने का खतरा - फोटो : Freepik.com
ब्रेन में  ट्यूमर होने की समस्या

शोधकर्ताओं का मानना है कि ब्रेन में ट्यूमर तब होता है जब कुछ जीन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं या ठीक से काम नहीं करते हैं। उम्र बढ़ने के साथ या यदि आप रसायनों के अधिक संपर्क में रहते हैं तो इससे ब्रेन ट्यूमर होने का जोखिम बढ़ जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ब्रेन ट्यूमर वाले सभी लोगों को शुरुआत में इसके लक्षण नजर आएं ये जरूरी नहीं है। हालांकि कुछ संकेत हैं जिनपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। ट्यूमर के कारण सिर में अक्सर तेज दर्द होना, चक्कर आना इसका प्रमुख संकेत माना जाता है। इसके अलावा कुछ लोगों ने ट्यूमर की स्थिति में कुछ अजीबो-गरीब संकेतों के बारे में भी शिकायत की है।
विज्ञापन

3 of 5
ट्यूमर में खाने पीने की अजीब इच्छाएं होना - फोटो : istock
ट्यूमर के अजीबो-गरीब लक्षण

हालिया मेडिकल रिपोर्ट्स में लंदन के एक व्यक्ति का जिक्र मिलता है जो करीब 14 वर्षों से ब्रेन ट्यूमर का शिकार था। साल 2011 में उसमें पहली बार एपेंडिमोमास (मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी में बढ़ने वाले दुर्लभ ट्यूमर) का पता चला। डैन होरॉक्स (33 वर्षीय) ने बताया कि आखिरी ट्यूमर के निदान से पहले उसने कुछ अजीबो-गरीब लक्षणों का अनुभव किया।

उसे अक्सर ऑलिव, पालक और टमाटर खाने की अजीबोगरीब और तेज इच्छा होती थी, हालांकि ये खाद्य पदार्थ उसे पहले कभी पसंद नहीं थे।

4 of 5
मस्तिष्क में ट्यूमर होने का खतरा - फोटो : Freepik.com
बढ़ जाती हैं कई तरह की दिक्कतें

डैन ने रिपोर्ट में बताया कि पहली बार ट्यूमर का पता चलने से पहले उसे हर समय थकावट महसूस होने के अलावा सिर में तेज दर्द और चक्कर आता रहता था। इसके लिए उसे डॉक्टर्स ने दवाएं दीं और एक्यूपंक्चर जैसी वैकल्पिक चिकित्सा भी आजमाई गई, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ और दिक्कत लगातार बढ़ती चली गई।

बाद में डॉक्टर्स ने जांच के दौरान ट्यूमर का निदान किया। डैन कहते हैं, इस तरह के लक्षणों पर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्यूमर होने का खतरा - फोटो : freepik.com
 ब्रेन ट्यूमर के इन लक्षणों पर भी दें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ लोगों को ब्रेन ट्यूमर होने पर कोई लक्षण नहीं दिखते, खासकर अगर यह बहुत छोटा हो। हालांकि जैसे-जैसे इसका आकार बढ़ता जाता है आपको कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। सिरदर्द होना इसका प्रमुख संकेत है जो सुबह में ज्यादा गंभीर हो सकता है। इसके अलावा ट्यूमर के कारण दौरे पड़ने, सोचने-बोलने या भाषा को समझने में कठिनाई होना, व्यक्तित्व में बदलाव, शरीर के एक हिस्से में कमजोरी या लकवा होने, अक्सर मतली या उल्टी होने की दिक्कत का एहसास हो सकता है।

यदि आप इन लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। 



----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें