करेला खाने के नुकसान
- फोटो : iStock
करेला खाने के नुकसान
लो शुगर लेवल में नुकसानदायक
डायबिटीज रोगियों के लिए करेले का सेवन फायदेमंद है। करेला खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। लेकिन लोगों का शुगर लेवल लो होता है, उन्हें करेले का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल और कम हो सकता है। साथ ही हीमोलिटिक एनीमिया होने का खतरा बढ़ सकता है।
गर्भस्थ शिशु के लिए करेले का असर
गर्भावस्था के दौरान करेले का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा करेला खाने से गर्भस्थ शिशु को नुकसान हो सकता है। अगर गर्भवती महिलाएं प्रतिदिन करेले का जूस पीती हैं तो इसे कम कर दें।