फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Special: उम्र के इस पड़ाव पर खुद को ऐसे फिट रखते हैं अमिताभ बच्चन

Fri, 11 Oct 2019 10:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : PTI
अमिताभ बच्चन की फिटनेस को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो किसी भी नवयुवक से ज्यादा फिट हैं। पिछले चार दशक से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहें अमिताभ आज भी फिल्मों और टेलीविजन में सक्रिय हैं। तमाम बीमारियों से घिरे होने के बाद भी वो खुद को उनसे छुटकारा दिलाने और फिट रहने में कामयाब है। उनके जन्मदिन पर आइए जानें आखिर कैसे वो खुद को इतना फिट रखते हैं।  

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
बाहर से हेल्दी और फिट नजर आने वाले अमिताभ बच्चन वैसे तो तमाम जटिल बीमारियों टीबी, लीवर सिरोसिस और हेपेटाइटिस बी से ग्रस्त थे लेकिन सही इलाज से उन्होंने इन बीमारियों को हराया।  हांलाकि उनका 75 प्रतिशत लीवर डैमेज हो चुका है। ऐसे में उनका खुद को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। तो आइए जानें कि 77 वर्ष की उम्र में खुद को कैसे फिट रखते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Sony Liv Video
स्मोकिंग और एल्कोहल का सेवन नहीं करते
अमिताभ बच्चन फिल्मों में चाहे सिगरेट और शराब का सेवन करते नजर आते हैं लेकिन असल जिंदगी में वो कभी भी एल्कोहल, सिगरेट और यहां तक कि कॉफी और चाय का भी सेवन नहीं करते हैं।

 

4 of 6
- फोटो : amar ujala
एक दिन भी जिम नहीं छोड़ते 
एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने करीब सात-आठ साल पहले ही जिम जाना शुरु किया है। और वो कभी जिम जाना मिस नहीं करते हैं और अगर किसी दिन वो कसरत के लिए नहीं जा पाते हैं तो उन्हें खुद के ऊपर बहुत गुस्सा आता है।


  
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
पूर्ण शाकाहारी
अमिताभ बच्चन ने खुद को स्वस्थ रखने के लिए मांसाहार का सेवन करना त्याग दिया है। अब वो केवल उबली सब्जियां और बैलेंस्ड डाइट फॉलो करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
मिठाइयों से दूरी
अमिताभ फिट रहने के लिए बहुत सारे जतन करते हैं। वो बताते हैं कि जिसमें भी शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है उन मिठाइयों और केक, पेस्ट्री वगैरह को बिल्कुल भी नहीं खाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें