फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird Flu: भारत में फैल रहे बर्ड फ्लू से इंसानों को कितना खतरा? जानिए ऐसे ही पांच सवालों के जवाब

Thu, 07 Jan 2021 08:09 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बर्ड फ्लू यानी एवियन फ्लू भारत में कई बार आक्रमण कर चुका है और एक बार फिर उसने यहां दस्तक दी है। पशुपालन और दुग्ध पालन विभाग के मुताबिक, अब तक बर्ड फ्लू के मामले राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और केरल तक में देखे गए हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में जहां इसके संक्रमण से कौओं की मौत हुई है, तो वहीं हिमाचल प्रदेश में प्रवासी पक्षियों और केरल में बत्तखें इसका शिकार बनीं हैं। हालांकि मुर्गियों में अभी इसके संक्रमण का पता नहीं चला है, लेकिन पशुपालन विभाग ने मुर्गियों में इसके संक्रमण के संभावित मामलों पर नजर रखने के निर्देश जरूर दिए हैं। आइए जानते हैं बर्ड फ्लू से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या कोरोना वायरस की तरह ही खतरनाक है बर्ड फ्लू? 
  • विशेषज्ञों के मुताबिक, कोरोना वायरस की तरह ही बर्ड फ्लू वायरस भी म्यूटेट करता है। अब तक इसके कई स्ट्रेन सामने आ चुके हैं, जिनमें H5N1, H5N8 और H7N9 आदि शामिल हैं। इसमें H7N9 इंसानों के लिए बेहद खतरनाक होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
अंडों के इस्तेमाल से इंसानों में बर्ड फ्लू का कितना खतरा है? 
  • पशुपालन विभाग के सचिव अतुल चतुर्वेदी ने आकाशवाणी से विशेष बातचीत में बताया कि अभी इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला है कि स्वस्थ मुर्गियों के मांस और अंडों के इस्तेमाल से इंसानों में भी बर्ड फ्लू का खतरा है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
क्या इंसानों में भी बर्ड फ्लू का संक्रमण फैल रहा है? 
  • अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि अब तक देश में एवियन फ्लू (बर्ड फ्लू) का किसी इंसान पर असर नहीं हुआ है। हालांकि यह इंसानों में भी फैल सकता है। बर्ड फ्लू से किसी इंसान के संक्रमित होने का पहला मामला साल 1997 में हांगकांग में मिला था। वहीं, हरियाणा सरकार के पशुपालन विभाग के सेवानिवृत सहायक निदेशक डॉ. एसपी गौतम बताते हैं कि अभी जो बर्ड फ्लू वायरस भारत में फैल रहा है, वो इंसानों के लिए खतरनाक नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या बर्ड फ्लू की कोई वैक्सीन है और अगर है तो कितनी कारगर है? 
  • डॉ. एसपी गौतम ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि अभी तक बर्ड फ्लू की कोई कारगर वैक्सीन नहीं बनी है। चूंकि एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के कई स्ट्रेन हैं, इसलिए इसकी वैक्सीन बनाना बहुत मुश्किल काम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
क्या बर्ड फ्लू के फैलने का कोई खास मौसम होता है? 
  • डॉ. एसपी गौतम कहते हैं, 'बर्ड फ्लू खासकर सर्दियों के मौसम में ही फैलता है, क्योंकि इसी मौसम में अलग-अलग देशों से पक्षी भारत आते हैं और ये मार्च के अंत तक फिर यहां से जाना शुरू कर देते हैं। अलग-अलग देशों से आए वहीं पक्षी अपने साथ वायरस लेकर आते हैं, जिनसे संक्रमण फैलने का खतरा होता है।'  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें