फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! ये पढ़कर ही पिएं प्लास्टिक की बोतल में पानी

Tue, 07 Jun 2016 11:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
हम कितने समय तक प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग कर सकते हैं, इसका पता हम बोतल के नीचे तिकोन आकारों पर लिखे अंको से लगा सकते हैं। अधिकतर ये अंक तिकोन आकार के अंदर प्रिंट होते हैं। से प्लासटिक की रिसाइकिल का सर्वमान्य प्रतीक होता है। इसे रेजिन आइडेंटिफिकेशन कोड कहते हैं। इसको सोसाइटी ऑफ द प्लास्टिक  इंडस्ट्री ने लागू किया जो कि यूनाइटेड स्टेट का तीसरा बड़ा उत्पादक क्षेत्र है।
 
विज्ञापन

सावधान! ये पढ़कर ही पीएं प्लास्टिक की बोतल में पानी

2 of 8
- फोटो : Getty Images
नंबर 1 पॉलीइथाइलीन टेरेप्थालेट को दर्शाता है। इस तरह का प्लास्टिक से बने कंटेनर का इस्तेमाल अधिकतर शराब की बोतल बनाने के लिए होता है। इसमें बैक्टीरिया को इकट्ठा करने की क्षमता होती है इसलिए इसका ज्यादा समय तक इस्तेमाल करना सेहत के लिए घातक हो सकता है। 
 
विज्ञापन

सावधान! ये पढ़कर ही पीएं प्लास्टिक की बोतल में पानी

3 of 8
- फोटो : Getty Images
नंबर 2 हाई डेनसिटी पॉलीइथाइलीन को दर्शाता है। ये मोटा और धुंधला प्लास्टिक होता है जो कि डिटरजेंट, मक्खन और दूध पाउडर रखने में काम में लाया जाता है। ये सुरक्षित है और आप लंबे समय तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सावधान! ये पढ़कर ही पीएं प्लास्टिक की बोतल में पानी

4 of 8
- फोटो : Getty Images
नंबर 3 पॉलीवेनिल क्लोराइड को दर्शाता है। ऐसे प्लाटिक का इस्तेमाल पाइप और ट्यूब बनाने के लिए किया जाता है। इनसे बने कंटेनर में खाने का सामान स्टोर करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन

सावधान! ये पढ़कर ही पीएं प्लास्टिक की बोतल में पानी

5 of 8
- फोटो : Getty Images
नंबर 4 लो डेनसिटी पॉलीइथाइलीन को दर्शाता है। इस तरह का प्लास्टिक किराने के सामान लाने के लिए, कुछ खाने के सामान के पैक करने के लिए और ब्रेड के पैकेट के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। इस प्लास्टिक को रोजाना स्टोरेज के लिए सेफ माना जाता है। लेकिन ये रिसाइकलिंग के लिए मान्य नहीं हैं। 
 
विज्ञापन

सावधान! ये पढ़कर ही पीएं प्लास्टिक की बोतल में पानी

6 of 8
- फोटो : Getty Images
नंबर 5 पॉलीप्रोपाइलीन को दर्शाता है। इससे योगर्ट कंटेनर, कुछ पानी के बोतल, केचप के बोतल और दवाईयां रखने के कंटेनर बनाए जाते हैं। ये स्टोर करने के लिए सुरक्षित होते हैं और इन्हें रिसाइकिल भी किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन

सावधान! ये पढ़कर ही पीएं प्लास्टिक की बोतल में पानी

7 of 8
- फोटो : Getty Images
नंबर 6 पॉलीस्टाइरीन को दर्शाता है। इसका इस्तेमाल डिस्पोज़बल प्लास्टिक कप, प्लेट बनाने के लिए किया जाता है। ये प्लास्टिक गर्म करने पर खतरनाक हो जाते हैं। इसको इस्तेमाल करने से जितना बचें उतना ही ठीक होगा। ये रिसाइकल करने के लिए भी ठीक नहीं होते। 
 
विज्ञापन

सावधान! ये पढ़कर ही पीएं प्लास्टिक की बोतल में पानी

8 of 8
- फोटो : Getty Images
नंबर 7 ऐसी प्लास्टिक होती है जो अब तक ऊपर के किसी केटेगरी में नहीं आए हैं। ये पॉलीकार्बोनेट या बिसफिनोल ए से बने होते हैं। इस तरह के प्लास्टिक का इस्तेमाल न ही करें तो बेहतर है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें