फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss: वजन घटाना अब मुश्किल काम नहीं, 30-30-30 रूल अपनाने से गायब होने लगेगा शरीर पर जमा फैट

Mon, 23 Oct 2023 08:29 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वजन कम करने के लिए क्या करें? - फोटो : iStock
लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण वजन बढ़ने की समस्या देखी जा रही है, और वजन बढ़ना गंभीर बीमारियों का प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है। सामान्य से अधिक वजन की स्थिति डायबिटीज, हृदय रोग और मेटाबॉलिक विकारों के खतरे का कारण बन सकती है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को वजन को कंट्रोल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं। कहीं आप भी अधिक वजन की समस्या के शिकार तो नहीं हैं?

आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखना और दिनचर्या में नियमित रूप से व्यायाम को शामिल करना आपके लिए वजन को कंट्रोल करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, 30-30-30 रूल का पालन करना आपके लिए सहायक है। आइए जानते हैं कि ये 30-30-30 रूल क्या है और इससे किस प्रकार से लाभ मिल सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
वजन घटाने के तरीके - फोटो : Pixabay
"30-30-30 नियम" के लाभ

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, "30-30-30 नियम" वजन घटाने के लिए समग्र स्वास्थ्य को ठीक रखने और शरीर से अतिरिक्त फैट को कम करने वाले उपायों पर जोर देता है। इसमें जिन तीन आवश्यक घटकों पर जोर दिया जाता है वह है- व्यायाम, पोषण और माइंडफुलनेस। इस रूल की मदद से फैट को कम किया जा सकता है और फैट कम होने के साथ कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का खतरा भी कम किया जा सकता है।

आइए जानते हैं कि  30-30-30 रूल में क्या करने की सलाह दी जाती है?
विज्ञापन

3 of 5
रोजाना व्यायाम करने से होने वाले लाभ - फोटो : Istock
रोजाना 30 मिनट व्यायाम का बनाएं लक्ष्य

शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने में व्यायाम को सबसे लाभकारी तरीकों में से एक माना जाता है। व्यायाम, वजन घटाने में भी आपके लिए विशेष रूप से मददगार है। 30-30-30 रूल में सबसे पहले जोर दिन में कम से कम 30 मिनट व्यायाम करने पर दिया जाता है। ये न केवल कैलोरी बर्न करने में मदद करती है, साथ ही इससे शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता में भी सुधार होता है। मांसपेशियों को मजबूती देने, मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और हृदय संबंधी लाभ के लिए भी व्यायाम की आदत बनाना लाभकारी है।

4 of 5
प्रोटीन वाली चीजों के लाभ - फोटो : iStock
भोजन में 30 ग्राम प्रोटीन जरूरी

वजन को कम करने के लिए जरूरी है कि आप स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करें। संतुलित आहार का सेवन और प्रोसेस्ड जंक फूड्स से दूरी बनाना आपको बेहतर सेहत देने में लाभकारी है। आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों, साबुत अनाज, मिलट्स और फलों की मात्रा को बढ़ाएं। भोजन में कम से कम 30 ग्राम प्रोटीन को प्राथमिकता दें, यानी दिन में आप जितनी कैलोरी का सेवन करते हैं उसका 30 प्रतिशत हिस्सा प्रोटीन के रूप में लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आहार की पौष्टिकता का रखें ध्यान - फोटो : istock
30 मिनट दें भोजन को

माइंडफुलनेस में विभिन्न अभ्यास शामिल होते हैं, जिनमें मेडिटेशन और तनाव कम करने की तकनीकें शामिल हैं। कम से कम 30 मिनट भोजन पर दें, इस दौरान सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करना, ओटीटी पर अपनी पसंदीदा प्रोग्राम देखने या टीवी पर खबरें देखने को बिल्कुल न कहें। ये अनावश्यक रूप से अधिक खाने को बढ़ावा देती हैं। भोजन करते समय सिर्फ भोजन पर ही ध्यान दें। रोजाना मेडिटेशन को जीवन का हिस्सा बनाएं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें