वेट लॉस के लिए कब करें डिनर?
- फोटो : Freepik.com
वजन घटाने में मदद मिलती है
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो सिर्फ डाइट नहीं, खाने का समय भी मायने रखता है। इंटरनेशन जर्नल ऑफ ओवेसिटी (2013) में बताया गया कि जो लोग शाम 7 बजे से पहले खाना खाते हैं, उनमें वजन घटने की दर तेज होती है, क्योंकि शरीर कैलोरी को ऊर्जा में बदल पाता है।
देर रात डिनर करने से खाना फैट के रूप में स्टोर होने लगता है। जल्दी खाना खाने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है और इंसुलिन बेहतर तरीके से काम करता है। साथ ही, रात के खाने के बाद फिजिकल एक्टिविटी या वॉक का समय भी मिल जाता है, जो कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।
- डायबिटीज के मरीजों के लिए भी समय पर डिनर करना जरूरी है। जल्दी डिनर करने वाले लोगों का फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल बेहतर होता है।
- देर रात खाना खाने से शरीर का सर्केडियन रिदम गड़बड़ हो जाता है, जिससे हॉर्मोनल असंतुलन का खतरा रहता है।
------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।