सर्दियों का यह मौसम खान-पान की दृष्टि से कई प्रकार से काफी पसंदीदा माना जाता है। इस मौसम में कई फल और सब्जियां बहुतायत में उपलब्ध होती हैं, जिनका सेवन करना शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के साथ कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मददगार हो सकता है। इस मौसम में मूंगफली भी बहुतयात में उपलब्ध होती है, अपने स्वाद के साथ मूंगफली कई ऐसे विटामिन्स और पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत है, जिससे हृदय रोग जैसी बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मदद मिल सकती है। मूंगफली, विटामिन-डी का भी बेहतर स्रोत है, जिसे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए आवश्यक माना जाता है।
आहार विशेषज्ञ बताते हैं, मूंगफली प्रोटीन, स्वस्थ वसा और विभिन्न स्वस्थ पोषक तत्वों से भरपूर होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि मूंगफली वजन घटाने के लिए भी उपयोगी हो सकती है और हृदय रोगों के कारकों को कम करने में भी फायदेमंद है। देश के कई हिस्सों में मूंगफली को बादाम के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसमें बादाम के ज्यादातर गुण होते हैं।
आइए जानते हैं मूंगफली खाना किस प्रकार से सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।