फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: शाकाहारी लोगों के लिए पनीर के अलावा प्रोटीन के ये हैं तीन सबसे बेहतर स्रोत, क्या आप जानते हैं?

Sat, 11 Dec 2021 11:33 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रोटीन के स्रोत क्या हैं - फोटो : iStock
मांसपेशियों के निर्माण और शरीर को फिट रखने के लिए जिन पोषक तत्वों को सबसे आवश्यक माना जाता है, प्रोटीन उनमें से एक हैं। जिम जाने वाले लोग तमाम तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करके प्रोटीन के दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। अंडों को प्रोटीन के लिए सबसे उपयुक्त आहार माना जाता है, हालांकि यहां शाकाहारी लोगों के लिए विकल्प की हमेशा से कमी रही है। यदि आप भी शाकाहरी हैं और प्रोटीन के विकल्पों को लेकर परेशान रहते हैं, तो इस लेख में हम आपकी इस परेशानी को दूर करने जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शाकाहारी लोग भी आहार के माध्यम से आसानी से प्रोटीन की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में उन चीजों के बारे में जानते हैं, जिनसे अंडे के बराबर मात्रा में प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
सफेद चने का सेवन है फायदेमंद - फोटो : Pixabay
सफेद चने या छोले
सफेद चने या छोले,  भारत में सबसे लोकप्रिय खाद्य पदार्थों में से एक हैं। इन्हें प्रोटीन का बेहतर स्रोत माना जाता है। करीब 100 ग्राम छोले खाने से 19 ग्राम प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। इसका सेवन करना शाकाहारी लोगों के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
ग्रीक योगर्ट के फायदे - फोटो : iStock
ग्रीक योगर्ट
दही की तुलना में  ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इसके एक सर्विंग से 23 ग्राम प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। ग्रीक योगर्ट, प्रोटीन के साथ-साथ प्रोबायोटिक से भी भरपूर होता है, जिसका सेवन करना पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।  प्रोबायोटिक, आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सोयाबीन खाने के फायदे - फोटो : Pixabay
सोयाबीन
शाकाहारी लोगों के लिए सोयाबीन प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हो सकता है। एक कप सोयाबीन से 29 ग्राम प्रोटीन की मात्रा प्राप्त किया जा सकता है। टोफू और सोया मिल्क जैसे सोयाबीन उत्पादों का भी शाकाहारी लोगों के लिए बेहतर स्रोत हो सकते हैं। शाकाहारी लोग इन खाद्य पदार्थों के माध्यम से कम पैसे में आसानी से प्रोटीन की दैनिक जरूरतों को प्राप्त कर सकते हैं। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें