देश में सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम को खान-पान के लिहाजे से काफी पसंदीदा माना जाता है। बाजार में कई सारे फल और सब्जियां मौजूद होती है, जिनका पूरे साल लोग इंतजार करते हैं। शरीफा भी ऐसा ही एक फल है जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं। स्वाद के अलावा शरीफा को सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आमतौर पर कस्टर्ड एपल के नाम से जाना जाने वाला यह फल सर्दियों की शुरुआत में बहुतायत में उपलब्ध होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि शरीफा, कई प्रकार के विटामिन्स, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसका सेवन सेहत के लिए बहुत लाभदायक हो सकता है।
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज रोगियों के लिए हमेशा से अपने लिए फलों का चयन करना एक बड़ी चुनौती रहती है, उनके लिए शरीफा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके लिए कई प्रकार से लाभदायक हो सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।