फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से जल्दी निजात दिलाएंगे ये 8 सुपरफूड, एक भी लक्ष्ण दिखे तो सेवन शुरू कर दीजिए

Sun, 02 Sep 2018 07:04 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
dengue
मौसम के बदलने के साथ ही हर किसी को डेंगू, मलेरिया जैसी मच्छर से फैलने वाली बीमारियों का डर सताने लगता है। खून पीने वाले इन दुश्मनों से बचने के लिए लोग तमाम कोशिश करते हैं, लेकिन इसके बावजूद आप इसके शिकार में आ ही जाते हैं। क्या आपको मालूम है कि अगर डेंगू वायरस के बारे में शुरुआत में ही मालूम हो जाएं तो इसे सही डाइट लेकर भी ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 10
DENGUE
डेंगू के दौरान ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से घटने लगते हैं और ऐसे में अगर आप अपनी डाइट का सही से ख्याल नहीं रखेंगे तो आपकी जान तक को खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं उन फूड आइटम्स के बारे में जो आपकी प्लेटलेट्स को तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं...
विज्ञापन

3 of 10
healthy food
चिकित्सकों के अनुसार, डेंगू के मरीजों को ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो आसानी से उबल जाए। आपको अपनी डाइट में हरी सब्जियां, सूप, फल जैसे केला और सेब आदि का सेवन करना चाहिए।

4 of 10
beetroot tea
हर्बल टी
डेंगू बुखार में आई कमजोरी से जल्दी रिकवर होने के लिए चाय या कॉफ की जगह हर्बल टी का सेवन करें। आप चाहे तो अदरक और इलायची डालकर भी हर्बल टी बना सकते हैं। इसके सेवन से आपको राहत मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 10
coconut water
नारियल पानी
डेंगू वायरस में सबसे पहले प्लेटलेट्स घटने लगती हैं। इसे मेंटेन करने के लिए नारियल पानी का सेवन करें। इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स से भरपूर नारियल पानी में कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को ताकत प्रदान करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

6 of 10
डेमो - फोटो : डेमो
पानी
डेंगू के मरीजों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। आपको पानी पीने में दिक्कत होगी लेकिन जितना हो सके पानी पीएं। इसके अलावा ओआरएस का घोल पीएं। ये पेशेंट को डीहाइड्रेशन से बचाने में मदद करेगा।
विज्ञापन

7 of 10
lemon
नींबू रस
डेंगू के मरीजों को अधिक मात्रा में तरल पदार्थों को लेना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में मौजूद वायरस और विषैले तत्वों को बाहर निकलने में मदद मिलती है। डेंगू के मरीजों के लिए नींबू रस वरदान समान है। यह शरीर के भारीपन को दूर कर यूरिन के जरिए वायरस बाहर निकालने में बेहद कारगर है।

8 of 10
oats
दलिया
डेंगू के दौरान पेशेंट्स को दलिये का सेवन करना चाहिए। ये शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ आसानी से पच भी पाता है।

9 of 10
types of milk
प्रोटीन युक्त चीजों का करें सेवन
डेंगू के पेशेंट्स को प्रोटीन की बहुत आवश्यकता होती है। ऐसे में उन्हें अंडों को डाइट में शामिल करना चाहिए। प्रोटीन युक्त आहार के लिए मरीजों को दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से डेंगू वायरस जल्दी नष्ट होते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
oily food
नोट- डेंगू के दौरान गलती से भी तैलीय, मिर्च-मसालों और ज्यादा नमक वाले खाने का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर मुंह का स्वाद खराब होता है तो उसे बनाए रखने के लिए नींबू पानी पीते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें