स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, बचपन का पोषण युवावस्था और बुढ़ापे के स्वास्थ्य का निर्धारण करता है। यही कारण है कि बच्चों को उस तरह के आहार देने पर जोर दिया जाता है जिससे उनके शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्वों की आसानी से प्राप्ति हो सके। बच्चों को विकास के दौरान प्रोटीन, कैल्शियम, स्वस्थ वसा, आयरन, विटामिन डी, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ये सभी पोषक तत्व शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ शरीर की लंबाई को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बच्चों के विकास के दौरान पोषक तत्वों का कमी के कारण उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यही कारण है कि उन्हें अनाज, फल, सब्जियां, डेयरी और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ अधिक से अधिक मात्रा में दिए जाने चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में उन खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं, जिन्हें हर बढ़ते बच्चे को जरूर दिया जाना चाहिए।