योग के फायदे
- फोटो : Amarujala.com/Ai
योग भी फायदेमंद
यदि आप जिम नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही कुछ प्रकार के योगासनों का अभ्यास करके भी जोड़ों-हड्डियों को स्वस्थ रख सकते हैं।
- नियमित रूप से अपनी क्षमता के अनुसार योग करने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, शरीर का संतुलन बेहतर होता है और तनाव कम करने में भी मदद मिल सकती है।
- ताड़ासन, वृक्षासन, सेतुबंधासन और हल्के स्ट्रेचिंग वाले अभ्यास कुछ लोगों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
- जिन लोगों को जोड़ों में तेज दर्द या सूजन रहती है, उन्हें कठिन आसनों और जोड़ों पर अधिक दबाव डालने वाली मुद्राओं से बचना चाहिए। योग शुरू करने से पहले डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह ले लें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।