गंभीर समस्याओं से बचा सकता है ऑलिव ऑयल
- फोटो : Pixabay
स्ट्रोक से बचाता है ऑलिव ऑयल
अध्ययनों से पता चलता है कि ऑलिव ऑयल का सेवन करने वाले लोगों में स्ट्रोक होने का खतरा कम होता है। स्ट्रोक, मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह में गड़बड़ी या तो रक्त के थक्के बनने के कारण होता है। विकसित देशों में हृदय रोग के बाद स्ट्रोक मृत्यु का दूसरा सबसे आम कारण है। 841,000 लोगों पर किए गए अध्ययन की एक समीक्षा में पाया गया कि जैतून का तेल मोनोअनसैचुरेटेड वसा का स्रोत है जो स्ट्रोक और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मददगार है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।