फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में हल्दी का सेवन करने से होंगे कई लाभ, छुपे हैं बड़े काम के फायदे

Mon, 21 Dec 2020 02:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
सर्दी में मौसम भले ही काफी ठंडा हो जाता है, लेकिन इस दौरान कई ऐसी बीमारियों का खतरा बना रहता है जो हमें बहुत बीमार करने के लिए काफी होती हैं। ऐसे में हम अपने शरीर को गर्म रखने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं, ताकि इन बीमारियों से हर कीमत पर दूर रह सकें। कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो हमें रोग मुक्त रख सकें। इसी में से एक है हल्दी। जी हां! सर्दियों में हल्दी वाला दूध हो या फिर वो चीजें जिनमें हल्दी हो। ये सभी चीजें हमें काफी फायदा देती हैं। तो चलिए जानते हैं हल्दी के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, हल्दी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए और वो भी खासकर सर्दियों के मौसम में काफी फायदेमंद होते हैं। जैसे- इस मौसम में ज्यादातर लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसी वजह से फिर खांसी-जुकाम समेत कई अन्य बीमारियां व्यक्ति को घेर लेती हैं। ऐसे में हल्दी इम्यूनिटी को मजबूत करने में काफी मदद करती है। हल्दी एंटी एलर्जिक, एंटी फंगल, एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल का काम करती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जिन लोगों को अस्थमा की समस्या होती है, उनकी ये परेशानी सर्दियों में ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में हल्दी इस समस्या में काफी मदद कर सकती है। यही नहीं, इस मौसम में जोड़ों के दर्द की समस्या से भी लोग काफी परेशान रहते हैं। जिन लोगों के ये समस्या पहले से होती है, उनकी ये परेशानी सर्दियों में ठंड के कारण दोगुनी हो जाती है। ऐसे में हल्दी आपकी इस दर्द को कम करने में मदद कर सकती है। हल्दी में एंटी इंफलेमेटरी गुण होते हैं, जिससे ये जोड़ों के दर्द में राहत दिलाने में काफी मददगार होती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ठंड में लोगों का वजन भी बढ़ने लगता है, क्योंकि ठंड में हम तला हुआ भोजन और मीठी चीजें काफी खाते हैं। इसलिए वजन बढ़ने लगता है। लेकिन हल्दी आपको इस समस्या से निजात दिलाने में काफी मदद कर सकती है। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा दिलाने और वजन घटाने में हल्दी काफी लाभदायक मानी जाती है। इसे आप शहद में डालकर या फिर सब्जी में डालकर ले सकते हैं। साथ ही हल्दी का दूध तो फायदेमंद होता ही है, जिसका सेवन आमतौर पर लोग करते ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dry skin - फोटो : Pixabay
सर्दी के मौसम में स्किन से जुड़ी समस्याएं भी काफी बढ़ जाती हैं, जिसमें स्कीन का रूखा होना आम है। ऐसे में हम कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स, क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एक हल्दी आपको इसमें मदद कर सकती है। इससे निजात पाने के लिए आपको हल्दी से बने पेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि स्किन से जुड़ी समस्याओं में मदद मिल सके। आपको करना ये है कि शहद और दूध में हल्दी डालकर एक पेस्ट तैयार करना है, जिसे इस मौसम में आपको अपने शरीर पर लगाना है। ये पेस्ट एक्सफोलिएटिंग एजेंट की तरह काम करेगा।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें