विटामिन-डी की हमारे शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है। ये न सिर्फ हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक माना जाता है, साथ ही कोशिकाओं को स्वस्थ रखने, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी विटामिन-डी जरूरी है। सूर्य की रोशनी के संपर्क में रहना शरीर के लिए विटामिन-डी की जरूरतों को पूरा करने का सबसे कारगर तरीका हो सकता है। हालांकि गर्मी के दिनों में जब सूर्य की तेज काफी बढ़ जाती है, ऐसे में भी क्या हमें सूर्य के संपर्क में रहने की जरूरत होती है?
अध्ययनकर्ताओं ने बताया, सूर्य की रोशनी से न सिर्फ हमें विटामिन-डी प्राप्त होता है साथ ही ये हमारे मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए भी जरूरी माना जाता है। सूर्य की रोशनी के संपर्क में रहने से ब्रेन में हैपी हार्मोन सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ती है जो हमें खुशी का एहसास कराता है। तो क्या अप्रैल-मई के महीने में भी हमारे लिए धूप में समय बिताना जरूरी है?