अंजीर खाने से क्या लाभ होता है?
- फोटो : Pixabay
अंजीर का भिगोकर करें सेवन
अंजीर अपनी कम कैलोरी और उच्च फाइबर वाली पोषकता के लिए काफी लाभकारी माने जाते रहे हैं। रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इनका सेवन करना त्वचा, बालों, रक्तचाप और पाचन के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। अंजीर में महत्वपूर्ण मात्रा में विटामिन बी 6 होता है, ऐसे में गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन करना आपको मॉर्निंग सिकनेस से बचाने और भ्रूण की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। अंजीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो भ्रूण के स्वस्थ विकास के लिए महत्वपूर्ण है।