फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में करें पालक की दाल का सेवन, मिल सकते हैं अनेक फायदे

Tue, 29 Dec 2020 06:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दियों में हमारे शरीर को कई ऐसी चीजों की जरूरत होती है, जो हमें तंदुरुस्त रखने के साथ-साथ हमारे शरीर को गर्माहट भी दे सके। वहीं, सर्दियों में कई बीमारियां भी हमें घेर लेती है। ऐसे में हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए हमें अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसलिए सर्दियों में पालक के सेवन की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसे शरीर को कई फायदे देने में सक्षम माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि सर्दियों में पालक खाना कितना फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पालक हमारे शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है और साथ ही इसमें इम्यूनिटी को मजबूत करने वाले कई विटामिन भी मौजूद होते हैं। पालक की सब्जी खाने से तो फायदे मिलते ही हैं, लेकिन अगर पालक वाली दाल खाई जाए तो इससे मिलने वाले लाभ दोगुने हो जाते हैं। पालक में विटामिन-ए, सी, के, मैगनीज, मैग्नीशियम समेत आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आप ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपके लिए पालक खाना फायदेमंद हो सकता है। वहीं, अगर आपकी आंखों की रोशनी कम है और आप इसे बढ़ाना चाहते हैं, तो पालक इसमें आपकी मदद कर सकता है। जब शरीर में खून की कमी होने लगती है, तो पालक खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने में मदद मिलती है। पालक में कैरोटीन और क्लोरोफिल मौजूद होते हैं, जो कि कैंसर जैसे गंभीर रोग से बचने में काफी सहायक होते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पालक वाली दाल खाने से विटामिन और प्रोटीन मिलता है, क्योंकि पालक में विटामिन और दाल में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। अगर किसी को कब्ज की समस्या है, तो भी पालक वाली दाल पीने से लाभ मिल सकता है। पाचन क्रिया को दुरुस्त रखना हो तो भी दाल पीने की ही सलाह दी जाती है, क्योंकि ये शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वहीं, आप त्वचा से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो पालक की दाल में नींबू का रस डालकर पीने से फायदा मिल सकता है। साथ ही त्वचा पर चमक नजर आती है और ये व्यक्ति को जवां बनाने में मदद करती है। गर्भवती महिलाएं अगर पालक का जूस पीती हैं, तो उनके शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है और उन्हें पालक की दाल का सेवन करने के लिए भी कहा जाता है, क्योंकि इससे उनके शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें