हम जब कोई सब्जी या किसी तरह की अन्य खाने की चीज बनाते हैं, तो उसमें नमक तो जरूर डालते हैं। पराठा हो या फिर आलू गोभी, सभी सब्जियों में नमक के बिना कोई स्वाद नहीं हो सकता है। यही नहीं, जो लोग ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी से ग्रस्त होते हैं, उन्हें डॉक्टर भी खाने में नमक खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपने लहसुन के नमक का सेवन किया है? ये न सिर्फ हमारे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करता है, बल्कि हमारे बढ़ते वजन को भी कम करने में मदद करता है। तो चलिए आपको लहसुन के नमक के उन फायदों के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।