Benefits of Eating Bottle Gourd: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो लौकी को देखते ही मुंह बनाते हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको लौकी के फायदे बताएंगे।
Benefits of Eating Bottle Gourd: लौकी, जिसे अंग्रेज़ी में Bottle Gourd कहते हैं, भारतीय रसोई की एक महत्वपूर्ण सब्ज़ी है। अक्सर लोग इसे देखकर मुंह बना लेते हैं, लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभ सुनकर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करने पर विचार करेंगे। लौकी में बहुत कम कैलोरी होती है, जिसकी वजह से शरीर के लिए काफी लाभदायक है। इसके जूस का सेवन विशेष रूप से गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाता है और त्वचा की नमी बनाए रखता है।
आयुर्वेद में भी लौकी को शरीर की विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और शरीर को स्वस्थ रखने वाला माना गया है। पर अगर आपको अभी भी इसके लाभ नहीं पता हैं तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें, ताकि आपको पता लग सके कि ये लौकी है बेहद काम की।
विज्ञापन
2 of 7
लौकी खाने के फायदे
- फोटो : Freepik.com
वजन घटाने में मददगार
लौकी में पानी की मात्रा अधिक और कैलोरी कम होती है।
इसे खाने से भूख नियंत्रित रहती है और वजन कम करने में आसानी होती है।
रोज़ाना सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से मेटाबोलिज़्म बेहतर होता है।
इससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटती है।
विज्ञापन
3 of 7
लौकी खाने के फायदे
- फोटो : Adobe Stock
पाचन में सहायक
लौकी पेट को ठंडक देती है और इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो कब्ज़ दूर करता है।
ये पेट की अम्लता को संतुलित रखता है और गैस की समस्या कम करता है।
नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत बनता है और पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं।
4 of 7
लौकी खाने के फायदे
- फोटो : Adobe Stock
हृदय स्वास्थ्य
लौकी का नियमित सेवन हृदय को स्वस्थ रखता है।
ये रक्त में कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करता है और रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाता है।
इसके सेवन से हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
लौकी खाने के फायदे
- फोटो : Adobe Stock
ब्लड शुगर नियंत्रण
डायबिटीज के मरीजों के लिए लौकी बहुत फायदेमंद है।
इसका जूस ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है।
नियमित मात्रा में लौकी खाने से शरीर का शुगर नियंत्रण बेहतर होता है।
विज्ञापन
6 of 7
लौकी खाने के फायदे
- फोटो : Adobe stock
त्वचा और बाल
लौकी में विटामिन और मिनरल्स होते हैं।
इसका जूस पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है और बाल मजबूत और स्वस्थ रहते हैं।
ये झुर्रियों और त्वचा की रूखापन दूर करने में भी मदद करता है।
गर्मियों में लौकी का जूस पीने से शरीर ठंडा रहता है।
इसके सेवन से गर्मी से होने वाली थकान कम होती है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।