फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजपत्ते के इस्तेमाल से दूर करें नसों में सूजन और मोच , मिनटों में मिलेगा फायदा

Tue, 08 Oct 2019 10:55 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : social media
भारतीय मसालों में तेजपत्ते का एक खास महत्व है। तेजपत्ता खाने का स्वाद और रंगत बढ़ाता है। इसलिए अधिकतर लोग अपने खाने में तेज पत्ते का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा क्या आप जानते हैं कि तेजपत्ता हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। तेजपत्ते का सेवन करने से कैंसर और ह्दय संबधित बीमारियों से बचा जा सकता है। सिर्फ इतना ही  नहीं तेजपत्ते का काढ़ा और लेप मोच और नसों में सूजन को भी कम करने में सहायक है। तेजपत्ते में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी इंफ्लामेट्री और पेन रिलीविंग गुण पाए जाते हैं , जिसकी वजह से यह दर्द में बेहद फायदेमंद है। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : social media
इस तरह बनाएं काढ़ा 
10 ग्राम तेजपत्ता , अजवायन और सौंफ को अच्छे से पीस लें। अब इसे एक लीटर पानी में उबाल लें। करीब 100 से 150 ग्राम पानी जब रह जाए तब गैस बंद कर लें। एक दिन में आप दो बार इसका सेवन कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से मोच और नसों में आने वाली सूजन दूर हो जाएगी 
 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : social media
मोच 
मोच आने पर तेजपत्ता , अजवायन और सौंफ से बना काढ़ा किसी वरदान से कम नहीं है। मोच आने पर आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह दर्द और सूजन को कम करने में बेहद सहायक है। इसके अलावा आप  तेजपत्ता और लौंग को पानी में पिसकर इसका लेप बना सकते हैं। तेजपत्ता और लौंग लेप लगाने से आपको काफी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : social media
नसों में सूजन 
नसों में सूजन आने के कारण काफी तकलीफ झेलनी पड़ती है और रोजाना के काम भी प्रभावित होता है। नसों में सूजन अत्यधिक खिंचाव , चोट और नसों पर दबाव पड़ने से नसें सूज जाती हैं। इस स्थिति में तेजपत्ता , अजवायन और सौंफ से बना यह काढ़ा नसों में होने वाली सूजन को कम करता है। इसके अलावा दालचीनी, लौंग और तेजपत्ते को पीसकर उसके लेप को लगाने से दर्द भी कम होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें