फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव से नहीं रहेंगे दूर तो हो जायेंगे बुढ़ापे का शिकार

Mon, 19 Jun 2017 03:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
1 of 6
depression - फोटो : तनाव
आप किसी पार्टी में जायें और कोई आकर आपसे पूछे आप किस कालेज में पढ़ती हैं? अगर आप मर्द हैं तो किसी अजनबी लड़की से आप मिलें और वह पूछे आपकी शादी हो गई क्या? ऐेसे सवाल आपके चेहरे की रौनक बढ़ा देते हैं। पर,लोग ऐसे सवाल पूछते रहें इसके लिये जरूरी है, आप तनाव को अपने पास भी न फटकने दें। तो तरीके अपनाएं और तनाव को कहें बाय बाय...
विज्ञापन

व्यवस्थित करें दीमाग की ड्रॉर 

2 of 6
arrange thoughts - फोटो : दीमाग की ड्रॉर 
घर, दफ्तर, सगे-संबंधी। बाप रे बाप, इतनी जिम्मेदारी। एक काम कीजिये दीमाग को एक ड्रॉर की तरह ट्रीट कीजिये रात में सोने पहले दूसरे दिन के अपने काम तय कीजिए। अब दीमाग में अलग अलग सेक्शन बनाइये। जैसे घर, दफ्तर, परिवार, सगे-संबंधी हां मौजमस्ती का एक ड्रार जरूर बनायें। अब काम की सूची को ड्रार में सेक्शन के हिसाब से रख दें।
विज्ञापन

नकारात्मकता को फटकार लगाएं

3 of 6
depression - फोटो : तनाव
अब इंसान हैं तो विचार आएंगे हीं। सकारात्मक आएं तो ठीक मगर नकारात्मक आएं उन्हें घुड़की दिखायें। याद करें कुछ अच्छी बातें। किसी सकारात्मक विचार को तुरंत अपने मन में लाएं। इसके लिये आपको जागरुक रहना होगा। दीमाग की ड्रार मे नकारात्मकता बिल्कुल जगह न दें। 

जरूर किसी की मदद करें

4 of 6
prosocial behaviour - फोटो : मदद करें
रोजी रोटी की कमाई में तो सभी लगें हैं। अपने लिये तो सब जीते हैं। कुछ दूसरों के लिये भी करें। किसी ऐसी संस्था से भी जुड़ सकते हैं जहां समाजसेवा का काम होता हो। जैसे मेंटल हेल्थ केयर, बुजुर्गों की संस्था, अनाथ बच्चों की संस्था। इनके साथ कुछ समय बितायें। 
विज्ञापन

दोस्तों संग समय बिताएं

5 of 6
get toghether

पूरा हफ्ता काम-काज। वही दफ्तर के लोग या घर। इसलिये हफ्ते में कुछ समय अपने दोस्तों के साथ जरूर बितायें। ध्यान रहे उनसे घर की बातें न करें। पुराने दिनों की बातें करें। अगर मैरिड हैं तो बैचलर लाइफ की बातें करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्ते के आखिर में कुछ मौजमस्ती हो जाये

6 of 6
gettogether - फोटो : दोस्तों संग मौज मस्ती
पूरे हफ्ते काम। भाई आप इंसान हैं मशीन नहीं। इसलिये वीकेंड में कुछ मनोंरजन का इंतजाम करें। जैसे फिल्म देखने जायें। शापिंग करें। खास लंच या डीनर करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें