कैंसर वैश्विक स्तर पर मृत्यु के बढ़ते जोखिम कारकों में से एक है, हर उम्र के व्यक्ति में इसका खतरा देखा जा रहा है। महिलाओं में जहां सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की समस्या सबसे कॉमन है वहीं पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के मामले सबसे अधिक रिकॉर्ड किए जाते रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भारतीय पुरुषों में पिछले एक दशक में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ता हुआ रिपोर्ट किया जा रहा है। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी इस कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है।
प्रोस्टेट कैंसर, प्रोस्टेट में होने वाला कैंसर है, यह पुरुषों में अखरोट के आकार की एक छोटी सी ग्रंथि है जो वीर्य का उत्पादन करती है। कई प्रोस्टेट कैंसर धीरे-धीरे बढ़ते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं ज्यादातर मामलों में इसके गंभीर रूप लेने का खतरा इसलिए देखा जाता रहा है क्योंकि समय पर कैंसर का निदान नहीं हो पाता है। इसके लक्षणों की पहचान और समय पर निदान बहुत आवश्यक माना जाता है।
आइए जानते हैं कि हमारे जीवनशैली की कौन सी आदतें प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती हैं?