फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health tips: ये चार आदतें छोड़कर करीब 20 बीमारियों से रह सकते हैं सुरक्षित, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये काम?

Thu, 02 Jun 2022 11:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बीमारियों से कैसे बचा जाए? - फोटो : istock
शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए आहार और जीवनशैली को ठीक रखना सबसे आवश्यक माना जाता है। इनमें होने वाली कोई भी गड़बड़ी कई तरह की गंभीर बीमारियों के जोखिम को बढ़ा देती है। पिछले कुछ समय से बढ़ती बीमारियों की सूची देखें तो स्पष्ट होता है कि ज्यादातर रोग आहार और जीवनशैली की खराबी से ही संबंधित हैं, यानी कि अगर इसमें सुधार कर लिया जाए तो जीवन को स्वस्थ बनाए रखा जा सकता है। हालांकि ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता है कि रोजाना वह जाने-अनजाने कई ऐसे काम करते रहते हैं जिनसे बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है।

विशेषज्ञ कहते हैं, हम सभी की कोई न कोई एक (या शायद अधिक) बुरी आदत होती है जिसे दूर करना मुश्किल होता है। कभी-कभी हमें इसका अंदाजा भी नहीं होता कि यह आदतें हमारे शरीर को गंभीर रूप से बीमार तक कर सकती हैं।

हृदय रोग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, प्रजनन विकार, मानसिक स्वास्थ जैसी समस्याओं के लिए जीवनशैली की गड़बड़ आदतों को ही मुख्य कारक माना जाता है। आइए जानते हैं कि कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए हमें किन आदतों से तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
धूम्रपान करने के नुकसान - फोटो : Pixabay
शराब और सिगरेट सबसे नुकसानदायक

शराब और सिगरेट के सेवन की आदत शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। कम मात्रा में भी इनके सेवन के गंभीर नुकसान हो सकते हैं। सिगरेट को फेफड़े-हृदय सहित मस्तिष्क से संबंधित कई तरह की बीमारियों का कारण माना जाता है, इसी प्रकार शराब का सेवन शरीर के कई अंगों को गंभीर क्षति पहुंचा सकती है। इस आदत को छोड़कर आप कई गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अच्छी नींद बहुत जरूरी - फोटो : Pixabay
नींद पूरी न करना

जिन लोगों की रोजाना रात में नींद पूरी नहीं होती है या जो रोज रात में 6 घंटे से कम सोते हैं उनकी उत्पादकता और कार्यक्षमता पर नकारात्मक असर देखा जा सकता है। नींद की कमी उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, अवसाद, दिल का दौरा पड़ने और स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों का कारण बन सकती है। वयस्कों को हर रात 7-8 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। कोशिश करें कि जल्दी सो जाएं और पर्याप्त नींद लें ताकि आपका शरीर बेहतर तरीके से काम कर सके। 

4 of 5
गतिहीन जीवशैली के नुकसान - फोटो : istock
गतिहीन जीवशैली 

व्यायाम की कमी या एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने की आदत आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक मानी जाती है। गतिहीन जीवनशैली न केवल मांसपेशियों को कमजोर करती है बल्कि कई प्रकार के अन्य बीमारियों के जोखिम को भी बढ़ा देती है। ऐसे लोगों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर,मोटापा, हृदय रोग, ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या काफी अधिक होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कम पानी पीने के नुकसान - फोटो : istock
पानी कम पीना

यदि आप भी कम पानी पीते हैं तो इससे शरीर को कई प्रकार से नुकसान हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि वयस्कों को एक दिन में औसतन 4-5 लीटर तरल पदार्थ पीना चाहिए। यह आपकी उम्र, शारीरिक गतिविधि, समग्र स्वास्थ्य और मौसम की स्थिति के आधार पर भिन्न हो सकता है। पानी न पीने से किडनी-लिवर सहित संपूर्ण स्वास्थ्य पर गंभीर रूप से नकारात्मक असर हो सकता है। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें