फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: ये आदतें बढ़ा देती हैं मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ऐसी गलतियां?

Fri, 27 May 2022 11:22 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : Pixabay
शरीर के संपूर्ण फिटनेस को बनाए रखने के लिए सभी लोगों को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत पर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। सामान्यतौर पर हम सभी शारीरिक समस्याओं से बचाव के लिए तो उपाय करते रहते हैं, पर मानसिक स्वास्थ्य को जाने-अनजाने अनदेखा कर दिया जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं, ऐसे में एक को होने वाली समस्या का असर दूसरे के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। यही कारण है कि सभी लोगों को मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है।

विशेषज्ञ बताते हैं हमारे खान-पान और दिनचर्या की आदतों का मानसिक स्वास्थ्य पर सीधा असर होता है।  हम जाने-अनजाने रोजाना कई ऐसे काम करते रहते हैं जिनसे मानसिक स्वास्थ्य पर असर हो सकता है। कई आदतें आपको कम उम्र में ही तनाव-चिंता और डिप्रेशन जैसी मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं का शिकार बना सकती है। ऐसी आदतों को लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। आइए आगे इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लोगों में बढ़ती तनाव-चिंता की समस्या - फोटो : Pixabay
मानसिक स्वास्थ्य को लेकर रहें अलर्ट

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, खराब मानसिक स्वास्थ्य ऐसी आदतों और व्यवहार को प्रदर्शित करता है, जिनसे हमारे सोचने और चीजों को महसूस करने के तरीके पर नकारात्मक असर हो सकता है। मानसिक स्वास्थ्य के शिकार लोगों को चिड़चिड़ेपन, उदासी, सुस्ती और व्यवहार में नकारात्मक बदलाव का अनुभव होता रह सकता है। यह स्थितियां रक्तचाप को बढ़ाने और हृदय रोग की समस्याओं के चलते हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर देती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
व्यायाम न करने की आदत नुकसानदायक - फोटो : istock
व्यायाम की कमी

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करने की आदत बनाना काफी मददगार हो सकता है। व्यायाम की कमी न सिर्फ कई तरह की बीमारियों को बढ़ावा दे सकती है, साथ ही इसका मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर होता है। वर्कआउट करने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है जो अवसाद, चिंता और तनाव की अनुभूति को कम करने में सहायक है।

4 of 5
तनाव की समस्या - फोटो : istock
ज्यादा तनाव लेने की आदत

तनाव जीवन का एक सामान्य हिस्सा है, लेकिन अधिक तनाव लेने की आदत आपके मस्तिष्क के सामान्य कार्यों को नुकसान पहुंचा सकती है। जब आप तनाव में होते हैं, तो मस्तिष्क कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज करता है, इसकी अधिकता मस्तिष्क के सामान्य कामकाज को प्रभावित कर देती है। कोर्टिसोल हार्मोन की अधिकता, तनाव-अवसाद जैसी समस्याओं को बढ़ावा देती है, इससे बचाव किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींद न पूरा होना - फोटो : istock
नींद पूरी न हो पाना

जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है, उनमें थकान और कमजोरी के साथ मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कई तरह की समस्याओं का खतरा हो सकता है। नींद की कमी के कारण ब्रेन सेल्स के बीच कम्युनिकेशन की समस्या हो सकती है, जिसके कारण मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए सभी लोगों को रोजाना छह से आठ घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें