फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक करते समय भूलकर भी न करें ये काम

Tue, 31 Oct 2017 02:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
आज तक आपने खुद को फिट रखने के लिए पार्क में कई बार दौड़ लगाई होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि दौड़ लगाने के लिए आगे की तरफ नहीं पीछे की तरफ दौड़ना ज्यादा फायदेमंद होता है। जानें कैसे...

पढ़ें- नींद में चलने वालों के फायदे सुनेंगे तो आप भी कहेंगे ये बीमारी आपको भी हो
विज्ञापन

2 of 5
पीछे की तरफ दौड़ लगाने से शरीर की ज्यादा ऊर्जा खर्च होती है। ऐसा करने से हमारा शरीर ज्यादा संतुलित रहता है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले में फिटनेस ट्रेनर एंड एक्सपर्ट किरण साहनी का कहना है। 
विज्ञापन

3 of 5
किरण बताती हैं कि जब हम आगे की जगह पीछे की ओर दौड़ लगाते हैं तो अपने हर एक कदम को आगे बढ़ाने के लिए हमें पैरों की मांसपेशियों का ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ता है। इस तरह दौड़ लगाने से लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा ऊर्जा का उपयोग होता है। 

4 of 5
यूनिवर्सिटी ऑफ मिलान में हुए इस अध्ययन में आगे और पीछे की तरफ दौड़ने वाली कुछ महिलाओं पर एक अध्ययन किया गया। जिसमें पाया गया कि पीछे की तरफ दौड़ लगाने वाली इन महिलाओं का वजन आगे दौड़ने वाली महिलाओं की तुलना में 2.5 किलो कम था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस अध्ययन में पाया गया कि पीछे की ओर दौड़ लगाने से घुटने से संबंधित बीमारी के होने का खतरा कम रहता है। आगे की ओर दौड़ लगाते समय व्यक्ति अक्सर कमर तक झुक सकता है जिसकी वजह से पीठ और गर्दन में दर्द की शिकायत हो सकती है। जबकि पीछे दौड़ लगाने के लिए व्यक्ति को सीधा रहना पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें