फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर या पीठ दर्द के ये हैं पांच बड़े कारण, कहीं टेढ़ी न हो जाए रीढ़ की हड्डी, तुरंत मिलें डॉक्टर से

Sun, 28 Jun 2020 03:46 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Back pain - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
बदलती जीवनशैली में आजकल ढेर सारे लोग कमर दर्द या पीठ दर्द की समस्या से परेशान हैं। कमर दर्द की समस्या कोई आम समस्या नहीं है, इसका सीधा संबंधी हमारे शरीर में रीढ़ की हड्डी से है, जिसकी बदौलत शरीर का ढांचा है। कमर दर्द को नजरअंदाज किया जाए तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। समस्या अगर गंभीर है, तो उसका उपचार भी गंभीरता से किया जाना जरूरी होता है, वरना यह दर्द आपके लिए घातक भी साबित हो सकता है। सवाल यह उठता है कि कमर दर्द की परेशानी आखिर होती क्यों है? आइए जानते हैं इसके पीछे की पांच कॉमन बड़ी वजहों के बारे में:
विज्ञापन

2 of 11
Back Pain - फोटो : Pixabay
घर से दफ्तर के लिए बाइक से निकलने से लेकर कार्यालय में काम के दौरान बैठने के तरीकों पर भी कमर दर्द निर्भर करता है। शारीरिक समस्याओं में यह काफी गंभीर है, क्योंकि इसके चलते आप कई कार्य करने में बेहद दर्द और तकलीफ महसूस करते हैं। खासकर, किसी तरह की चोट या ज्यादा एक्सरसाइज की वजह से कमर में दर्द होना समझ में आता है, लेकिन इन वजहों के बिना कमर में लगातार दर्द महसूस कर रहे हों, तो उसका कारण पता कर तुरंत उपचार कराना चाहिए। आइए सबसे पहले जानते हैं कमर दर्द के कारणों के बारे में। 
विज्ञापन

3 of 11
Back Pain - फोटो : Social Media
1). सोने का गलत तरीका
  • विशेषज्ञों के मुताबिक, कमर दर्द (Waist pain reason) अक्सर सोने के गलत तरीकों के कारण भी होता है। लोग जब अक्सर गलत पोजीशन में सोते हैं तो सुबह सोकर उठने के बाद कमर में दर्द महसूस होता है। तकिए और गद्दे आरामदायक नहीं हैं तो इससे भी कमर में तकलीफ होती है। लगातार ऐसा होना आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। 

4 of 11
जिम में व्यायाम - फोटो : Pixabay
2). भारी वजन या गलत व्यायाम 
  • कई बार भारी सामान उठाने के कारण भी कमर दर्द की परेशानी होती है। भारी सामान उठाने का तरीका गलत होने से मांसपेशियों में खिंचाव होता है और जिस कारण कुछ समय बाद कमर दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। कई बार गलत तरीके का व्यायाम करना या जरूरत से ज्यादा जिम करना भी कमर दर्द का कारण हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 11
जिम में व्यायाम - फोटो : Pixabay
  • जिम या व्यायाम की शुरुआत हमें किसी गाइड के संरक्षण में ही करनी चाहिए। गाइड आपको आपके शरीर और आपकी जरूरत के अनुसार व्यायाम करने की सलाह देते हैं। एक बार अभ्यास बन जाए तो फिर आप खुद से भी कर सकते हैं। वहीं, भारी वजन उठाते समय ध्यान ये रखना चाहिए कि उसे झटके में न उठाया जाए। सही तरीके से वजन उठाया जाए तो किसी प्रकार की शारीरिक तकलीफ नहीं होगी।
विज्ञापन

6 of 11
Junk food - फोटो : Pixabay
3). अनियमित खानपान
  • अनियमित खानपान के कारण या उचित पोषण नहीं मिल पाने की वजह से भी हड्डियों में कमजोरी आती है। ज्यादा मात्रा में जंक फूड, बासी खाना और अधिक वसायुक्त आहार का सेवन करने से कमर दर्द हो सकता है। वसा का जमाव मोटापा का कारण बनता है और मांसपेशियों में दर्द पैदा करता है। 
विज्ञापन

7 of 11
Work from home - फोटो : Pixabay
4). लगातार बैठकर काम करना, तनाव लेना
  • कमर दर्द के लिए आपका सिटिंग या स्टैंडिग पोश्चर मुख्य रूप से जिम्मेदार है। दफ्तर में या घर में कुर्सी पर घंटों बैठकर काम करना भी कमर दर्द का बड़ा कारण है। इसलिए बीच-बीच में ब्रेक लेने और उठते रहने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही अत्यधिक तनाव लेना भी आपके मस्तिष्क के साथ-साथ तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है और रीढ़ की हड्डी वाले स्थान पर दर्द पैदा कर सकता है।

8 of 11
Back Pain - फोटो : Pixabay
5). अन्य कारण
  • कमर दर्द के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। जैसे यदि किसी को कोई पुरानी चोट है या अंदरूनी चोट है तो भविष्य में उसे कमर दर्द की समस्या हो सकती है। हड्डियों का कमजोर होना, अधिक दवाओं का सेवन या उसके साइड इफेक्ट भी इसके कारण हो सकते हैं। 
कमर दर्द शुरुआती हो या मामूली हो तो इसके घरेलू उपचार किए जा सकते हैं। 

9 of 11
अदरक - फोटो : Pixabay
अदरक से घरेलू उपचार 
  • अदरक के दो छोटे टुकड़ों को गर्म पानी में थोड़ी देर भिंगोकर रख दें और फिर इसमें शहद मिलाकर इसे खाएं। रोजाना इसका सेवन करने से कमर दर्द की समस्या दूर होती है। 
  • अदरक के तेल से कमर की मालिश करने से भी कमर दर्द में आराम मिलता है। 

10 of 11
तुलसी - फोटो : सोशल मीडिया
तुलसी के पत्ते से उपचार
  • चार से पांच तुलसी के पत्ते को गर्म पानी में भिंगोकर रखें और फिर इसमें शहद मिलाकर खाएं। ऐसा करने से कमर दर्द ठीक होता है।
  • इसके अलावा तुलसी का तेल भी कमर की मालिश के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

11 of 11
योगासन - फोटो : social media
योगासन
  • कमर दर्द में योगासन बहुत फायदेमंद है। किसी योग प्रशिक्षक की निगरानी में योग करने से कमर दर्द में बहुत आराम मिलेगा। 
नोट: कमर दर्द की समस्या गंभीर हो तो इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, नहीं तो रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए समय रहते डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें